Aaj Ka Mausam 22 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में तेज झोंकों की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।
मौसम में इस बदलाव के पीछे अलग-अलग क्षेत्रों में बने ऊपरी वायु परिसंचरण को प्रमुख कारण माना जा रहा है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।
17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और कमजोर पेड़ों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर शाम के समय मौसम बदल सकता है। बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
यूपी में बारिश-आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, हरदोई, देवरिया और गोरखपुर समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में भी तेज बारिश का खतरा
बिहार के गया, पटना, रोहतास, कैमूर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। तेज हवाओं की रफ्तार करीब 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब
झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, दुमका और सिंहभूम क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, मंडी, किन्नौर, बिलासपुर और चंबा में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन, किश्तवाड़ और अनंतनाग में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब, राजस्थान और एमपी में भी बारिश
पंजाब के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और 50-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान के कोटा, अलवर, चूरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, बालाघाट और देवास में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

