22 साल पुराने मामले में सपा विधायक विजमा यादव दोषी करार

0
132
  • बीरेंद्र कुमार झा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की प्रतापपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव को 22 साल पुराने एक मामले में कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। इस मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया।

समाजवादी पार्टी विधायक विजमा यादव पर आरोप है कि उन्होंने 21 सितंबर 2001 को प्रयागराज के सराय इनायत इलाके में पुलिस टीम पर हमला किया था।विजमा यादव और उनके समर्थकों द्वारा किए गए उस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे ।कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद अब विजमा यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।उनकी विधानसभा की सदस्यता पर भी रद्द ही सकती है ।

हत्या से जुड़े मामले में हुआ था प्रदर्शन

21 सितंबर 2001 को सहसा चौकी के सामने श्याम बाबू के 7 साल के बेटे आनंदी जी उर्फ छोटू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने उसके शव को लेकर सड़क पर बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया और वहां जमकर बवाल काटा था। भीड़ में कई लोग असलहों से लैस थे। इन लोगों ने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ,सराय इनायत, कृपाशंकर दीक्षित और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। इस मामले में विजमा यादव समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए सराय इनायत थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विजमा यादव और समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का था आरोप

समाजवादी पार्टी विधायक विजमा यादव और उनके समर्थकों पर पुलिस पर पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इसके साथ ही उग्र लोगों के द्वारा सड़क पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। आरोपों को लेकर तत्कालीन पुलिस उपनिरीक्षक कृपाशंकर दीक्षित की ओर से सराय इनायत थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी।

पथराव में 31 पुलिसकर्मी हुए थे जख्मी

उस उग्र प्रदर्शन और पथराव में कुल 31 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। पुलिस की जांच पूरी करने के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था, जहां अभियोजन की ओर से मुकदमे के ट्रायल के दौरान 16 गवाह पेश किए गए।इसके साथ ही 12 घायलों का साक्ष्य अभियोजन कराया गया ।इस मामले में सपा विधायक विजमा यादव समेत 15 अभियुक्तों पर ट्राई चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here