न्यूज डेस्क
200 करोड़ रुपए की मनी लॉड्रिंग और ठगी के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर इन दिनों मंडोली जेल में बंद है। सुकेश की सेल में प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान उसके पास से 1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुआ। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान सुकेश फूट फूट कर रोने लगा। सुकेश चंद्रशेखर के मंडोली जेल में फूट-फूट कर रोते हुए सीटीवी फुटेज सामने आया है।
#WATCH | Luxury items found in conman Sukesh Chandrasekhar’s jail cell. CCTV visuals from Mandoli jail shared by sources show Sukesh after raids caught items in his jail cell.
(Source: Mandoli Jail Administration) pic.twitter.com/Fr77ZAsGbF
— ANI (@ANI) February 23, 2023
तलाशी लेने पर सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी से लग्जरी सामान मिला है। जेल प्रशासन को उसके सेल से डेढ़ लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपये कीमत की दो जींस बरामद की हैं। हालांकि जेल अधिकारियों के मुताबिक इस बात की जांच की जाएगी कि किसने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का CCTV फुटेज लीक किया था। उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
सुकेश पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा मामले
32 वर्षीय सुकेश पर देशभर में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सुकेश सबसे पहले चर्चा में साल 2017 में आया, जब उसे तमिननाडु में अन्नाद्रमुक के शशिकला खेमे को दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में उसके कमरे से करीब सवा करोड़ रुपये नकद बरामद किया था। 2021 में सुकेश ने रेलिगेयर के प्रमोटर शिवेंद्र मोहन सिंह को जेल से बाहर निकालने को लेकर उसकी पत्नी से 200 करोड़ की ठगी की और पैसा विदेश भेजा गया। इसके अलावा उसने उसने कई बॉलीवुड बालाओं से नए रिश्ते भी कायम किए। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में सुकेश के खिलाफ 134 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें तमाम खुलासे किए गए थे।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
बेंगलुरु निवासी सुकेश को अय्याशी वाली जिंदगी जीने का शौक था, जिसके चलते उसने कम उम्र में ही ठगी करनी शुरू कर दी थी। उसे पहली बार 17 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु पुलिस ने पकड़ा था, उस समय उसने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे का दोस्त बनकर एक परिवार से एक करोड़ से अधिक की ठगी की थी।

