BJP की नई टीम का ऐलान,स्मृति ईरानी,राम माधव और वसुंधरा राजे की एंट्री ने चौंकाया

0
3

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई राष्ट्रीय टीम में पार्टी ने कई ऐसे चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी है, जिन्हें लेकर लंबे समय से सियासी हलकों में चर्चा चल रही थी।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।दोनों के साथ कुल 13 नेताओं को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।पार्टी ने कुल सात राज्यों से आठ नेताओं को महामंत्री बनाया है। महामंत्रियों की सूची में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। यूपी से स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इससे साफ है कि बीजेपी की नई टीम में उत्तर प्रदेश को खास महत्व दिया गया है।

नई टीम की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे और राम माधव को लेकर हो रही है। दोनों नेताओं को पिछले कुछ समय से बीजेपी की सक्रिय केंद्रीय राजनीति में अपेक्षाकृत कम भूमिका में देखा जा रहा था। ऐसे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उनकी वापसी को पार्टी के भीतर अहम संकेत माना जा रहा है। वसुंधरा राजे लंबे समय तक राजस्थान की राजनीति में बीजेपी का बड़ा चेहरा रही हैं। वहीं राम माधव संगठन और खासकर पूर्वोत्तर तथा जम्मू-कश्मीर से जुड़े राजनीतिक मामलों में पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं ।अब दोनों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने से यह संकेत जरूर गया है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका में देख रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई जिम्मेदारियों में पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक पकड़ रखने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है।विनोद तावड़े और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की रणनीति को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभानी होगी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।नई नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से पार्टी के संगठन को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here