NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बीते दिनों बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों के लगातार दबाव के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के संकेत दिए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा- बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की मीटिंग करने वाले थे।लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि इस मीटिंग के लिए हमें हॉल न मिलने में भी काफी मुश्किलें आ रही है।
दीपके कहा की आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी।हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था।हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है। बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है। लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं।
दीपके ने आगे कहा कि हॉल मालिक को कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब BJP कर रही है। उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।

