शीशा नहीं होता तो सिर फट जाता,हम मर जाते,काफिले पर हमले पर बोलीं ममता बनर्जी

0
2

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को गुस्साई भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक मृत तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर जा रहीं ममता बनर्जी के काफिले को लोगों ने रास्ते में रोक लिया।देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के वाहन पर कीचड़ फेंका।

ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ से कुछ लोगों ने पानी की बोतलें और जूते-चप्पल भी उनकी गाड़ी की तरफ उछाले गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। हालात तेजी से बिगड़ते देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को पीछे हटाया और सुरक्षा घेरे में ममता बनर्जी के काफिले को वहां से बाहर निकाला।

टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि उग्र भीड़ ने पत्थर और जूतों से उनकी गाड़ी पर अचानक हमला बोल दिया।हालांकि इस दौरान गाड़ी के शीशे बंद थे जिसकी वजह से पत्थर ममता को नहीं लगे। उन्होंने बताया कि अगर गाड़ी के शीशे बंद नहीं होते तो पत्थर उनके सिर पर लग जाता और उनका सिर फट जाता. ऐसे में इस तरह के पत्थर से हमले पर उनकी मौत भी हो सकती थी। उन्होंने आगे बताया कि यह सब पुलिस के सामने हुआ।मैंने ऐसा पहले कुछ कभी नहीं देखा।यह क्या हो रहा है?… पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।

बताया जा रहा है कि हलिशहर में हुआ यह विरोध एक मृत TMC कार्यकर्ता के परिवार की शिकायत से जुड़ा है।परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मृतक को हिरासत में लेने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिवार के इन आरोपों के बाद इलाके में पहले से ही नाराजगी का माहौल था। इसी बीच ममता बनर्जी के वहां पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और उन्होंने उनके काफिले का विरोध शुरू कर दिया।

भीड़ के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल तैनात किया।सुरक्षा घेरे में ममता बनर्जी को इलाके से बाहर निकाला गया। घटना के बाद हलिशहर में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here