Homeदेशबिहार महागठबंधन में दरार,बीजेपी में जयकार

बिहार महागठबंधन में दरार,बीजेपी में जयकार

Published on

अखिलेश अखिल
यह बात और है कि बिहार में जदयू और राजद ,कांग्रेस की सरकार को अभी कोई परेशानी नहीं है। यह भी संभव है कि आने वाले दिनों में राजद के भीतर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात भी कमजोर हो जाए। यह भी संभव है कि राजद नेता सुधाकर सिंह फिर से मंत्रिमंडल में शामिल हो जाए लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि महागठबंधन के भीतर ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस महागठबंधन की तैयारी बीजेपी के खिलाफ की गई थी अब उसी महागठबंधन पर बीजेपी की निगाह है और खबर है कि इसमें शामिल कई दल अब बीजेपी के साथ जाने को तैयार है। कह सकते हैं कि पिछले कई महीनों से बीजेपी जो स्क्रिप्ट तैयार कर रही थी अब बीजेपी को उसमे सफलता मिलती दिख रही है। उपेंद्र कुशवाहा का जदयू से निकलने की कहानी को आप उसी रूप में देख सकते हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी की रची कहानी को ही कुशवाहा ने अंजाम दिया है। वे अब बीजेपी के साथ जायेंगे और बीजेपी की राजनीति को आगे बढ़ाने में मददगार भी साबित होंगे। वे बहुत जल्द ही एनडीए का हिंसा बनेंगे इसकी जानकारी मिल भी रही है। लेकिन मामला केवल कुशवाहा तक का ही नहीं है। हम पार्टी और मुकेश साहनी की पार्टी भी एनडीए का हिस्सा बनेंगे और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। इधर भले ही जदयू के भीतर रुदाली चल रही हो लेकिन बीजेपी के भीतर जयकारे लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी के साथ लम्बे समय से उपेंद्र कुशवाहा की बात चल रही थी। मकसद केवल इतना भर था की चाहे जैसे भी नीतीश कुमार को सबक सिखाना है। बीजेपी को उपेंद्र कुशवाहा की महत्वाकांक्षा की जानकारी थी और वह दिल्ली से लेकर पटना तक कुशवाहा को मनाती रही और फिर इस खेल को अंजाम दिया गया। खबर तो यह भी है कि पार्टी बनाने की सलाह भी बीजेपी ने ही दी थी ताकि पार्टी के नाम पर कई नेता कुशवाहा के साथ जुड़ेंगे और इसका जातीय लाभ बीजेपी को मिलेगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी संभवतः कुशवाहा की पार्टी को फंडिंग भी करेगी और इसके साथ ही अगले चुनाव में उसे दो या तीन सीट भी मुहैया करेगी।

यही हाल माझी की पार्टी की भी है। जानकारी के मुताबिक़ माझी भी बहुत जल्द ही बीजेपी की सहयोगी बनने वाले हैं। खबर ये भी है कि वीआईपी पार्टी चलाने वाले मुकेश साहनी भी जल्द ही बीजेपी में जाने को तैयार है। बीजेपी की कोशिश चिराग ,माझी और मुकेश को साथ लेकर जातीय गणित को मजबूत करना है और एक मजबूत एनडीए बनाकर नीतीश और राजद की राजनीति को कुंद करना है। जानकारी ये भी है कि ये भी मिल रही है कि दो -दो सीटें हम और वीआईपी को दी जाएगी और चिराग को पांच सीटें मिलेगी।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...