Homeदुनियाथाइलैंड: चाइल्ड केयर सेंटर में गोलाबारी,24 बच्चों समेत 37 लोगों की मौत

थाइलैंड: चाइल्ड केयर सेंटर में गोलाबारी,24 बच्चों समेत 37 लोगों की मौत

Published on

बैंकॉक:थाइलैंड के एक चाइल्ड केयर सेंटर में गुरुवार को गोलीबारी में 37 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में 24 बच्चों के मारे जाने की भी खबर है। घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई है।
थाईलैंड के नोंग बुआ-लम्फू में एक चाइल्ड केयर सेंटर में ये फायरिंग की गई है। इस फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोलीबारी के बाद हमलावर ने की खुदकुशी की

बताया जा रहा है कि चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली। चाइल्ड केयर सेंटर पर हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। इस घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देनेवाला शख्स पूर्व पुलिसकर्मी है।

नोंगबुआ लाम्फू शहर की घटना

बंदूकधारी ने नोंगबुआ लाम्फू शहर में चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक 37 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

हमलावर ने अपनी पत्नी और बच्चे को भी उतारा मौत के घाट

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने घर लौट आया। घर पर उसने अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि इसके पीछे कोई संगठन है या कोई और वजह है इस बारे में अभी तक जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this