बिना नेटवर्क कैसे लगती है 112-100 नंबर पर Emergency Call?

0
37

क्या आपने गौर किया है कि जब आपके फोन में सिम या नेटवर्क नहीं होता, तब भी आप फोन से इमरजेंसी कॉल्स कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हमारे फोन में ऐसी कौन सी तकनीक है, जो बिना नेटवर्क और सिम के भी हमें कुछ चुनिंदा आपातकालीन नंबरों पर कॉल करना संभव बनाती है।

दरअसल इसकी मुख्य वजह यूनिवर्सल इमर्जेंसी प्रोटोकॉल और नेटवर्क शेयरिंग नियम हैं। जब आपके फोन में नेटवर्क या सिम भी मौजूद नहीं होता, तो फोन का हार्डवेयर किसी भी नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्ट होता है। इसके अलावा टेलीकॉम नियमों के मुताबिक हर ऑपरेटर के लिए आपातकालीन कॉल को पहली प्राथमिकता देना अनिवार्य होता है। इस वजह से बिना नेटवर्क या सिम के भी इमरजेंसी नंबर पर कॉल लगाई जा सकती है।

जिस समय आपके फोन में सिम या नेटवर्क नहीं होता उस समय इमरजेंसी कॉल्स के लिए आपका फोन किसी भी नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्ट हो जाता है।
कानूनन ऐसे नियम हैं कि हर टेलीकॉम कंपनी को किसी भी यूजर की इमरजेंसी नंबर पर मिलाई गई कॉल को पास करना होता है।
इसके अलावा इमरजेंसी कॉल्स सिम की जगह सीधे फोन के इंटरनल एंटीना और हार्डवेयर से संचालित होता है।
अगर नेटवर्क ट्रैफिक फुल भी हो, तो सिस्टम नॉर्मल कॉल को काटकर इमरजेंसी कॉल के लिए जगह बना देता है।

जब कोई यूजर अपने फोन से इमरजेंसी नंबर पर कॉल करता है, तो फोन का AML फीचर यानी कि Advanced Mobile Location सिस्टम अपने-आप बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है।
बिना इंटरनेट और GPS के काम: इमरजेंसी कॉल करते ही फोन का ‘Advanced Mobile Location’ (AML) सिस्टम अपने-आप बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है।
यह सिस्मट आपके नजदीकी टावर और आसपास के वाई-फाई सिग्नल की मदद से आपकी लोकेशन ढूंढ निकालता है।
आपकी लोकेशन के डेटा को फोन इमरजेंसी नंबर से जुड़े कंट्रोल रूप को भेज देता है, ताकि आपतक बिना किसी देरी के मदद पहुंचाई जा सके।
गौर करने वाली बात है कि बिना सिम या नेटवर्क के आपके फोन को इंमरजेंसी कॉल मिलाने के लिए कम से कम एक नजदीकी टावर की जरूरत जरूर पड़ती है। अगर आप किसी इतने सुनसान इलाके में हैं जहां आस-पास कोई टावर नहीं है, तो आपका फोन इमरजेंसी कॉल नहीं लगा पाएगा।
ऐसी स्थिति में सैटेलाइट इमरजेंसी फीचर काम आता है। यह तकनीक फोन को किसी टॉवर के बजाय सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स से कनेक्ट कर देती है।
इसकी मदद से आप बिना सेल्यूलर सिग्नल के भी कंट्रोल रूम और अपने करीबियों को टेक्स्ट मैसेज और अपनी लाइव GPS लोकेशन भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here