पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे खरगे-राहुल-प्रियंका;लोगों से प्रदर्शन की अपील की

0
31

नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार (21 जुलाई) को पीएम आवास तक मार्च निकाला।कांग्रेस नेताओं ने ये मार्च मल्लिकार्जुन खरगे से आवास से पीएम आवास तक निकाला। पीएम आवास के सामने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। जहां पर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है।

कांग्रेस नेता इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक हथकड़ी पहन कर विरोध किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि वे (पुलिस) हमें बेरहमी से हिरासत में ले रहे हैं। हम प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि कल दिल्ली पुलिस ने हमारे छात्रों पर बेरहमी से हमला किया था।प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री कोई बयान नहीं दे रहे हैं।प्रधानमंत्री कुछ बोल ही नहीं रहे हैं।

कंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज मांगों के साथ है। हम प्रधानमंत्री निवास के बार धरने पर बैठे हैं।इस बुजदिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा।मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफा देना पड़ेगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

7 लोक कल्याण मार्ग के पास प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद के. सुरेश को भी हिरासत में लिया गया है। बाद में राहुल गांधी प्रियंका गांधी आदि नेताओं को भी पुलिस ने धरना स्थल से उठाकर बस में बिठा लिया गया और उन्हें अन्यत्र ले जाया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की। लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

7 लोक कल्याण मार्ग के पास कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पीएम आवास की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। पीएम आवास के पास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, ऐसा नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here