Homeदुनियापाकिस्तान: कराची पुलिस मुख्यालय में आतंकी हमला, तहरीक-ए-तालिबान ने ली हमले की...

पाकिस्तान: कराची पुलिस मुख्यालय में आतंकी हमला, तहरीक-ए-तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

Published on

न्यूज डेस्क
पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकवादी अब पाकिस्तान की पुलिस को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार देर शाम पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमला किया। पुलिस और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड चार घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए। वहीं, हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। शहर के मध्य स्थित पुलिस मुख्यालय में शाम करीब सात बजे आठ से दस आतंकी के घुसे थे।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की वर्दी में दो आतंकी मुख्य द्वार से घुसे जबकि बाकी के पीछे से आए। पांच मंजिलों वाले मुख्यालय भवन में घुसते ही आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर कई धमाके किए। कराची के पुलिस प्रमुख जावेद आलम ओधो ने आतंकी हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में पुलिस और अर्धसैनिकों बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि इमारत को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि दो पुलिस अधिकारियों समेत चार लोगों की भी मौत हो गई। हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this