आपका SIR फॉर्म जमा हुआ या BLO रखकर बैठा है? फोन पर देखें स्टेटस

0
8

इस समय देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का काम चल रहा है। क्या आपने अपना SIR फॉर्म भर दिया है? अगर हां, तो क्या आपका SIR फॉर्म BLO ने जमा किया है? इस सवाल का जवाब आपका फोन दे सकता है। दरअसल SIR फॉर्म भरकर BLO के पास जमा करने के बाद आप देख सकते हैं कि आपके फॉर्म का स्टेटस क्या है और फॉर्म जमा करने के बाद वह सही तरीके से सबमिट हुआ है या नहीं?

अपने SIR फॉर्म का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिखने वाले Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।
अगर पहली बार वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Sign Up पर क्लिक करें।
इसके लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
अगर पहले से अकाउंट है, तो आप सीधे अपना रजिस्टर्ड नंबर-पासवर्ड या otp डालकर भी लॉगइन कर सकते हैं।
इसके बाद पेज के ऊपर आपका नाम दिखाई देगा। अब दोबारा Fill Enumeration Form पर क्लिक कर दें।
दिए गए बॉक्स में अपना EPIC नंबर डालें।
अब स्टेटस देखने के लिए Search बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपके फॉर्म का स्टेटस आ जाएगा और आप देख पाएंगे कि BLO ने आपका फॉर्म जमा किया है या नहीं।
अगर आपका फॉर्म जमा हो गया होगा, तो आपको दिखाई देगा कि “Your form has already been submitted with mobile number XXXXX.” इसका मतलब है कि BLO ने आपका फॉर्म जमा करा दिया है।
अगर आपका फॉर्म जमा नहीं हुआ होगा, तो आपको कोई मैसेज दिखने की जगह सीधा नया फॉर्म भरने के लिए खुल जाएगा। इसका मतलब होगा कि आपका फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुआ है। इस स्थिति में आपको अपने BLO से संपर्क करना होगा।
इसके अलावा अगर आपको अपना फॉर्म सबमिट होने की जानकारी दिखे लेकिन मोबाइल नंबर किसी और का दिखाई दे या फॉर्म भरे बिना ही दिखाई दे कि आपका फॉर्म जमा हो गया है, तो भी BLO से संपर्क करें। ऐसा तब होता है, जब BLO से आपका फॉर्म जमा करने में कोई गलती हो गई हो।
अगर आपको किसी भी वजह से BLO से संपर्क करने की जरूरत पड़ती है, तो आप voters.eci.gov.in से ही अपने BLO के साथ कॉल बुक कर सकेत हैं।
इसके लिए voters.eci.gov.in पर Book a call with BLO पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना EPIC नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन दबाएं।
इसके साथ ही BLO का नाम और उनका मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
आप चाहें, तो चुनाव आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी अपने बीएलओ का नंबर मांग सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here