उद्धव ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान, नितेश बोले- पाकिस्तान के एजेंट

0
4

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर राम मंदिर के मामले को लेकर राजनीतिक पारा बढ़ गया है। राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर शिवसेना (यूबीटी ) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मामले को लेकर बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, वहीं विपक्षी खेमे से बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने इस पर बहुत ही तीखा पलटवार किया है। नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को ‘पाकिस्तान के एजेंट’ तक कह डाला और कहा कि सनातन विरोधी लोगों को भगवान का आशीर्वाद कभी नहीं मिल सकता। दोनों तरफ से हो रही इस तीखी बयानबाजी ने महाराष्ट्र के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर उद्धव ठाकरे ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए 5 जुलाई रविवार शाम 4 बजे दादर के हनुमान मंदिर के पास सभी हिंदुओं से एकत्र होने की अपील की है। वहीं, उनके बयान पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने तीखा पलटवार किया है‌‌।

उद्धव ठाकरे ने चंदा विवाद को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता का मूल आधार राम मंदिर आंदोलन और हिंदुत्व रहा है।ठाकरे ने कहा कि गोधरा कांड और मुंबई पर हुए आतंकी हमलों जैसी घटनाओं के बाद देश के हिंदुओं ने काफी कुछ सोचा और बीजेपी ने हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाकर दो सांसदों से देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब ऑपरेशन राम मंदिर चलाया जा रहा है और क्या राम मंदिर से कथित तौर पर चुराए गए पैसे का इस्तेमाल दूसरी राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है?

ठाकरे सिर्फ यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश अब हिंदू मंदिर को लूटने वालों को माफ नहीं करेगा। उन्होंने रविवार को दादर स्थित हनुमान मंदिर के पास सभी हिंदुओं से बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के जुटने की अपील की।उद्धव ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) राम रक्षा आंदोलन शुरू कर रही है, जिसमें रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उनका कहना था कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे राज्य तथा देशभर में जहां-जहां भगवान राम के मंदिर हैं, वहां इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, जेल गए और अपना खून बहाया, उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि वह मजाक में कह रहे हैं कि वह अमित शाह के साथ अयोध्या जाएंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुआ और यह पूरे देश के लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है।
पूरे देश में होगा आंदोलन-ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज भी इस आंदोलन से जुड़ेगा और शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र सहित पूरे देश में राम मंदिर चंदा मामले को लेकर आंदोलन करेगी। अगर किसी ने राम मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि आरोपियों को बाद में किसी राज्य णं राज्यपाल बना दिया जाये।
वहीं, उद्धव ठाकरे के आंदोलन के ऐलान पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे पाकिस्तान के एजेंट हैं और उन्हें अब राम मंदिर की याद आ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम रहते हुए उद्धव ठाकरे ने अजान की स्पर्धा कराई थी. राणे ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी जिस तरह की भाषा बोलते हैं, उसी तरह की भाषा उद्धव ठाकरे बोल रहे हैं.

नितेश ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से उनका कोई संबंध नहीं रहा और उस समय वे सिर्फ कैमरे साफ करते थे.
ठाकरे की शिवसेना मुश्किल दौर में!
उद्धव ठाकरे ऐसे समय में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है, जब उनकी पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है. बीजेपी के सहयोगी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने ठाकरे की पार्टी में बड़ी सेंध लगाई है और 6 सासंदों को तोड़ लिया है. इसके साथ ही आदित्य ठाकरे की करीबी MLC सचिन अहीर को भी शिंदे ने अपने साथ कर लिया है.

ऐसी स्थिति में अब पार्टी को मजबूत करने के लिए और जनता का समर्थन पाने के लिए उद्धव ने नए सिरे से भाजपा को घेरने के लिए राम के सहारे नया आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है।ो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here