जून-जुलाई की इस भयंकर गर्मी में अगर कोई आपसे कहे कि एक ऐसा सिस्टम आ गया है जो आपके तपते हुए घर या बालकनी को सीधे शिमला बना देगा, तो क्या आप यकीन करेंगे? जवाब होगा शायद नहीं! लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्क चीन में इन दिनों एक ऐसी ही अनोखी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। भारी-भरकम बिजली बिल वाले AC और उमस बढ़ाने वाले कूलर की जगह नया मिस्ट कूलिंग सिस्टम लोगों के लिए राहत बन रहा है।आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मिस्ट कूलिंग सिस्टम, जो भयंकर गर्मी को भी पल भर में दूर भगा सकता है।
इंटरनेट पर मौजूद एक वीडियो के अनुसार, यह सिस्टम ऑन होते ही आस-पास के टेंपरेचर को 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है, और अगर हवा और नमी का तालमेल सही हो, तो यह10 से 15 डिग्री तक की भी कमी हो कर सकता है।
यह सिस्टम दिखने में वॉटर स्प्रिंकलर यानी फव्वारे जैसा लगता है, लेकिन इसकी टेक्नोलॉजी पूरी तरह से अलग है।इसमें हाई-प्रेशर पंप और खास तरह के नोजल का प्रयोग किया जाता है। इनसे पानी की इतनी बारीक बूंदें निकलती हैं कि वे जमीन पर गिरने या किसी सतह को गीला करने से पहले ही हवा में भाप बन जाती हैं।जब यह पानी हवा में भाप बनता है, तो वह आस-पास की गर्मी को सोख लेता है, जिससे हवा तुरंत ठंडी हो जाती है।
इस मिस्ट सिस्टम की खास बात यह है कि यह आपके गार्डन, बालकनी या रेस्टोरेंट की कुर्सियों को बिल्कुल भी गीला नहीं करती है, न ही वहां बैठे लोग भीगते हैं।इसके अलावा इसमें एयर कंडीशनर यानी AC की तरह भारी कंप्रेसर या खतरनाक गैस की जरूरत नहीं होती है। यह सिर्फ पानी के प्रेशर पर काम करता है, जिससे बिजली की भारी बचत होती है।
इसमें किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल है।

