ओमेगा-3 सप्लीमेंट से याददाश्त में नहीं होता है कोई सुधार, नई रिसर्च में हुआ दावा

0
45

आज के समय में अधिकतर लोग ओमेगा-3 सप्लीमेंट के तौर पर विटामिन डी और विटामिन बी 12 सप्लीमेंट का सेवन करते हैं।दावा किया जाता है कि ब्रेन हेल्थ के लिए ओमेगा 3 बेहद फायदेमंद होता है।हाल की रिसर्च में पता चला है कि इसमें ओमेगा 3 सप्लीमेंट लेने से याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ता है।

eBioMedicine में पब्लिश स्टडी के अनुसार ओमेगा 3 सप्लीमेंट लेने से ब्रेन हेल्थ पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। स्टडी में 365 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें ज्यादातर लोगों को याददाश्त कमजोर होने का रिस्क था। ऐसे में 2 साल तक लोगों को ओमेगा 3 सप्लीमेंट दिए गए। लेकिन दो साल बाद जांच में पता चला है कि ब्रेन के फंक्शन में कुछ खास सुधार नहीं मिला। सप्लीमेंट लेने के बाद भी लोगों की याददाश्त में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला।
स्टडी के अनुसार ओमेगा 3 सप्लीमेंट ब्रेन तक तो जाते हैं, लेकिन याददाश्त की कमजोरी और अल्जाइमर जैसी समस्या पर खास प्रभावी नहीं रहा है। इस स्टडी के बाद से ही यह सवाल आता है कि क्या ब्रेन को तेज करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट लेना फायदेमंद है या नहीं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में खानपान के जरिए पूरा किया जा सकता है।जिन लोगों के शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी है तो डॉक्टर की सलाह पर ओमेगा 3 सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।ओमेगा 3 आंखों और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट का सेवन करना नुकसानकारी नहीं होगा।

स्टडी में सामने आया है कि ओमेगा 3 फैटी एसिड अल्जाइमर जैसी बीमारी के लिए प्रभावी नहीं रहा है लेकिन आंखों और हार्ट हेल्थ के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है। लेकिन खुद से यह सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए। सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

अगर बिना डॉक्टर की सलाह पर आप ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स लेने से खून पतला, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।अगर आप पहले से ही खून पतला होने की दवाई ले रहे हैं तो इस सप्लीमेंट को खाने से ब्लीडिंग का रिस्क हो सकता है। ऐसे में केवल डॉक्टर की सलाह पर ही ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए।

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है
ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप डाइट में अलसी के बीज को शामिल कर सकते हैं।
चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है ।
ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप मछली का सेवन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here