मुख्यमंत्री योगी उवाच – भारत पहले भी हिंदू राष्ट्र था और आज भी हिंदू राष्ट्र ही रहेगा

0
181
  • बीरेंद्र कुमार झा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्रीय है और आगे भी यह हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। हिंदू राष्ट्र से अर्थ है कि हिंदू कोई मजहब या संप्रदाय नहीं है , बल्कि यह एक सांस्कृतिक शब्द है और यह देश के हर नागरिक पर लागू होता है। उन्होंने कहा कि मेरा निजी कुछ नहीं है ना कपड़े ना मैं अपने लिए कोई काम करता हूं मेरा पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित है उन्होंने रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने के प्रकरण में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया।

हिन्दू राष्ट्र को लेकर दिए तर्क

भारत के सदा सर्वदा हिंदू राष्ट्र होने की बात योगी आदित्यनाथ कुछ यूं ही हवा में नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसके पीछे उनका अपना तर्क भी है।इस तर्क के अनुसार हिंदू शब्द मजहबी या सांप्रदायिक नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृति विशेष का परिचायक है। उदाहरण के तौर पर अपने इस तर्क को समझाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदुस्तानी यानी हिंदू के स्थान से आया हुआ माना जाता है । यानि वह हिंदू नाम से जाना जाता है। उसे ना तो हाजी कहा जाता है और न हीं मुस्लिम कहा जाता है। ऐसे में जब उन्हें कोई परेशानी नहीं है तो इस नजरिए से किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए । साथ ही इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि भारत हिंदू राष्ट्र है।ऐसे में यह स्पष्ट हो जाता है कि भारत पहले हिंदू राष्ट्र था ,यह अभी भी हिंदू राष्ट्र और यह आगे भी हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। हिंदू कोई जातिसूचक मजहब सूचक शब्द नहीं है इसे धर्म से जोड़ने की भूल नहीं की जानी चाहिए।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर अन्य फ्रंट से भी उठ रही आवाज

योगी आदित्यनाथ तो भारत को सदा सर्वदा हिंदू राष्ट्र मानते हैं। वहीं इस समय कई फ्रटों से भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज उठाई जा रही है। इन फ्रटों में सबसे अधिक प्रसिद्ध इस समय बाबा बालेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री हैं। बिना किसी से पूछे लोगों के कष्टों और उसके निवारण की पर्ची निकलने से लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में आए थे।इसको लेकर काफी वाद – विवाद हुआ और इस मामले ने समाचार पत्रों , टी वी चैनलों और शोसल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।इस बीच उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। इनके भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान को जन सामने के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों और चर्चित व्यक्तियों का भी सहयोग मिल रहा है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए ये जगह जगह पर जाकर इस निमित्त यज्ञ और प्रवचन का भी आयोजन कर रहे हैं । इस समय छतरपुर में उनका ऐसा ही एक यज्ञ और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है, जहां उपस्थित जनसमुदाय भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प ले रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here