Homeदेशअडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने सेबी और आरबीआई से पूछे कई सवाल

अडानी समूह को लेकर कांग्रेस ने सेबी और आरबीआई से पूछे कई सवाल

Published on

न्यूज़ डेस्क
अडानी समूह की जांच को लेकर कांग्रेस ने फिर से दो सवाल किये हैं। पार्टी महासचिव जय राम रमेश ने सेबी और आरबीआई को पत्र लिखकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा अडानी समूह पर लगाए गए आरोप की जांच की मांग की है। रमेश ने आरबीआई गवर्नर शशिकांत दस और सेबी प्रमुख माधवी पूरी बुच को पत्र लिखकर कहा है कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली का सही अडानी जोखिम क्या है और अडानी समूह को स्पष्ट और निहित गारंटी क्या है कि अगर विदेशी फंड बंद हो जाती है तो भारतीय बैंकों द्वारा उसे उबार लिया जाएगा ? इन दोनों सवालों के

जयराम रमेश ने अपने पत्र में लिखा है कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वित्तीय स्थिरता की जोखिमों की जांच करनी चाहिए और उन्हें नियंत्रित भी किया जाए। वही सेबी को लिखे पत्र में रमेश ने ऐसी जांच की मांग की है जो पूर्ण भी हो और बिना पक्षपात के हो। रमेश ने साफ़ तौर पेपर कहा है कि ऐसा करने में कोई भी नाकामी कॉर्पोरेट गवर्नेंस और देश के वित्तीय नियामकों पर बुरा असर डालेगी।

जयराम रमेश ने एलआईसी और एसबीआई से जुड़े सवाल भी किये हैं। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर एलआईसी और एसबीआई ने अडानी समूह की इक्विटी को भारी मात्रा में क्यों खरीदा है ?उन्होंने कहा कि एलआईसी पर देश के 30  अपने बचत के लिए भरोसा करते हैं और अभी अडानी समूह के शेयरों में हजारो करोड़ ख़त्म हो गए।

बता दें कि  अडानी समूह पिछले कई दिनों से लगातरा गोता खाता दिख रहा है। उसके शेयर के भाव लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं और अडानी समूह  संपत्ति में भी लगातार गिरावट होती जा रही है। कहा जा रहा है कि पिछले दस दिनों में ही अडानी समूह की दस लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खत्म हो गए हैं। बड़ी संख्या में शेयर धारको के पैसे फंस गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने 24 जनवरी को अमरीकी जांच कंपनी हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट अडानी समूह की धोखधड़ी को लेकर जारी की थी। इसके बाद दुनिया भर के देशो में इसका असर देखने को मिला है। दुनिया के कई देशों बैंको ने अडानी समूह से नाता तोड़ लिया है और कई बैंको ने उसके शेयर को निरस्त भी कर दिया है। भारत में इस मसले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार बहस हो रही है। कई दिनों तक संसद भी बाधित रहा लेकिन इस मसले पर अभी तक सरकार ने कुछ भी नहीं कहा है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...