सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत

0
23

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह बिस्तर से नीचे पैर रखते ही एड़ी में सुई चुभने जैसा तेज दर्द होता है? सुबह के कुछ कदम चलना आपके लिए एक सजा जैसा बन जाता है तो इसे मामूली थकान या कमजोरी समझकर भूलने की गलती बिल्कुल न करें। यह आपके शरीर में हो रही एक खास बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिसे मेडिकल साइंस में प्लांटर फैशियटिस कहा जाता है। आइए समझते हैं इस बीमारी के बारे में और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

हमारे पैर के तलवे में एड़ी की हड्डी से लेकर उंगलियों तक एक मोटी और मजबूत टिशू की पट्टी होती है, जिसे प्लांटर फैशिया कहते हैं। यह पट्टी चलते या दौड़ते समय हमारे पैरों को झटके से बचाती है।

जब इस पट्टी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इसमें छोटे-छोटे बारीक कट लग जाते हैं और सूजन आ आती है। रात को सोते समय हमारे पैर आराम की मुद्रा में होते हैं, जिससे यह टिशू सिकुड़ जाता है।जैसे ही सुबह उठकर आप पहला कदम , रखते ,हैं, यह सिकुड़ा हुआ टिशू अचानक से दोबारा खिंच जाता है और आपको बहुत तेज दर्द का अहसास होता है।

शरीर का बढ़ा हुआ मोटापा एड़ियों पर सीधा और बहुत ज्यादा दबाव डालता है।
बहुत पतले या बिना आर्च सपोर्ट वाले चप्पल-जूते पहनने से भी तलवों को नुकसान पहुंचता है।
यदि आपका काम ऐसा है जिसमें आपको घंटों लगातार खड़े रहना पड़ता है, तो भी आपको यह दिक्कत हो सकती है l
यह शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने, हड्डियों के कमजोर होने या विटामिन डी की कमी से भी हो सकता है।

इससे मुक्ति पाने के लिए निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं।
दिन में 2 से 3 बार अपनी एड़ी पर 15 मिनट के लिए बर्फ से सिकाई करें, इससे सूजन कम होगी।
बिस्तर से उठने से पहले अपने पैरों और उंगलियों को आगे-पीछे स्ट्रेच करें ताकि पैर एकाएक न खिंचे।
हमेशा मोटे कुशन वाले और आरामदायक फुटवियर पहनें।घर के अंदर भी नंगे पैर चलने से बचें।
यदि यह दर्द लगातार कई दिनों तक बना रहे और चलने-फिरने में ज्यादा दिक्कत होने लगे, तो तुरंत किसी आर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here