Bihar Weather Alert: वज्रपात ने ली 7 लोगों की जान, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

0
5

Bihar Weather Alert: बिहार में खराब मौसम और वज्रपात ने एक बार फिर बड़ा कहर बरपाया है। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने का निर्देश दिया है।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि औरंगाबाद में 2, गया में 3, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की असामयिक मौत हुई है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग को सभी मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Bihar Weather Update: लोगों से सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बिहार में बढ़ रहा वज्रपात का खतरा

मानसून के दौरान बिहार में हर साल वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे लोग इसकी चपेट में ज्यादा आते हैं। सरकार लगातार लोगों से सावधानी बरतने और मौसम अलर्ट पर नजर रखने की अपील कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here