Bihar Job Fair 2026: सिर्फ 2 दिन में 3659 युवाओं को नौकरी, 747 को विदेश में मिला मौका

0
7

Bihar Job Fair 2026: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026” में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस रोजगार मेले के दूसरे दिन रिकॉर्ड 3659 युवाओं का चयन विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया।

सबसे खास बात यह रही कि चयनित अभ्यर्थियों में 3050 पुरुष और 609 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 747 युवाओं को विदेश में नौकरी करने का अवसर भी मिला है, जिससे युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह रोजगार मेला राज्यभर के उन युवाओं के लिए बड़ी सौगात बनकर सामने आया है, जो स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। बिहार के विभिन्न जिलों और सुदूरवर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में युवा QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर मेले में पहुंच रहे हैं।

ज्ञान भवन में सुबह से ही युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं में नौकरी पाने को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया।

देश की बड़ी हेल्थ कंपनियां दे रहीं रोजगार

27 मई 2026 तक चलने वाले इस रोजगार मेले में देश के कई प्रतिष्ठित अस्पताल और संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मेदान्ता, अपोलो, पारस, रुबन, अखण्ड ज्योति और पोर्टिया जैसे बड़े हेल्थ संस्थानों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ब्लू सीज टैलेंट एलएलपी, मैजिक बिलियन, 2 कॉम्स जॉब्स एकेडमी, अल्फा मैनपावर, केयर 24 और एम्परसैंड इंटरनेशनल मोबिलिटी जैसी संस्थाएं भी मौजूद हैं।

विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

रोजगार मेले में केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। दूसरे दिन 747 युवाओं का चयन विदेश में कार्य करने के लिए किया गया, जो इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

बिहार सरकार का यह प्रयास राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here