कांग्रेस की भारत जोड़ो रैली में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भेजा 15 मिनट में वापस!

0
133

बेंगलूरु: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन में गुरुवार को राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हुई। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया।

सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने से कांग्रेसी उत्साहित

सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हुईं।

सोनिया गांधी कुछ देर आराम करने के बाद फिर शामिल हुई यात्रा में

करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। सोनिया गांधी लंबे समय बाद पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।

सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते दिखे राहुल

कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते भी दिखे। इस तस्वीर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीर्षक लिखा गया है- मां।

कर्नाटक से सोनिया का गहरा संबंध

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here