Bihar News: बिहार ने पहली बार 60% से ज्यादा CD Ratio हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड, बैंकिंग सेक्टर में दिखी जबरदस्त तेजी

0
6

Bihar News: बिहार की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य ने पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक Credit-Deposit Ratio (CD Ratio) हासिल करते हुए नया कीर्तिमान बनाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का CD Ratio बढ़कर 60.21 प्रतिशत पहुंच गया है, जिसे राज्य में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, निवेश और बैंकिंग व्यवस्था में जनता के भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यह जानकारी योजना एवं विकास विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बैंकिंग समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह ने की। इस दौरान बैंकिंग प्रदर्शन, ऋण वितरण, कृषि एवं MSME क्षेत्रों में वित्तीय प्रवाह की विस्तृत समीक्षा की गई।

बिहार में ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंची जमा राशि

बैठक में बताया गया कि राज्य में कुल जमा राशि बढ़कर ₹6,15,428 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि कुल ऋण वितरण ₹3,70,563 करोड़ दर्ज किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में जमा राशि में ₹51,983 करोड़ और ऋण वितरण में ₹37,882 करोड़ की वृद्धि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018-19 में बिहार का CD Ratio केवल 44.09 प्रतिशत था, जो लगातार सुधार के बाद अब 60.21 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कृषि, MSME और स्टार्टअप सेक्टर को मिला बड़ा फायदा

विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि कृषि, MSME, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ने से राज्य की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिली है। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण और तेज किया जाए।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान, KCC को मिलेगा डिजिटल सपोर्ट

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। विकास आयुक्त ने कहा कि किसानों को समय पर ऋण सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बैंकों को KCC आवेदन और नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बड़ा फैसला लेते हुए KCC योजना को “जन समर्थ” पोर्टल से जोड़ने की घोषणा की गई, ताकि किसानों को डिजिटल माध्यम से पारदर्शी और त्वरित ऋण सुविधा मिल सके।

19 मई से शुरू होंगे ‘सहयोग शिविर’

बैठक में बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर 19 मई से “सहयोग शिविर” की शुरुआत होगी। इसके बाद हर 15 दिनों पर नियमित शिविर लगाए जाएंगे, जहां KCC आवेदन, नवीनीकरण और अन्य बैंकिंग समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इन बैंकों ने किया शानदार प्रदर्शन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा CD Ratio वाले प्रमुख बैंक:

स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक – 168.78%
बंधन बैंक – 153.32%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 145.72%
HDFC बैंक – 95.87%
कोटक महिंद्रा बैंक – 95.57%
ICICI बैंक – 82.37%
एक्सिस बैंक – 77.16%
SBI और PNB जैसे बड़े बैंक पिछड़े

बैठक में कुछ बड़े बैंकों के कम CD Ratio पर चिंता जताई गई। इनमें:

इंडियन ओवरसीज बैंक – 42.20%
IDBI बैंक – 43.47%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 43.63%
बैंक ऑफ इंडिया – 43.73%
पंजाब नेशनल बैंक – 44.57%

विकास आयुक्त ने इन बैंकों को कृषि, MSME और प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here