Bihar News: सुशील मोदी की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुए मंत्री केदार गुप्ता, बोले- बिहार हमेशा याद रखेगा उनका योगदान

0
9

Bihar News: पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री Sushil Kumar Modi की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना के राजेंद्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री ने स्वर्गीय सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

‘सुचिता और सुशासन के प्रतीक थे सुशील मोदी’

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति में सुचिता, सुशासन और विकास के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन जनता की सेवा, समर्पण और निष्ठा के लिए समर्पित रहा।

मंत्री ने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार की राजनीति और प्रशासन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

बिहार के विकास में योगदान को किया याद

केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाने में स्वर्गीय सुशील मोदी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में उनकी सादगी, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा की भावना उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती थी।

सभा में मौजूद लोगों ने भी स्वर्गीय सुशील मोदी के कार्यकाल और उनके राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजेंद्र नगर स्थित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को याद किया।

बिहार राजनीति में अहम चेहरा थे सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी लंबे समय तक बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। वित्त और प्रशासनिक मामलों में उनकी पकड़ को लेकर उन्हें खास पहचान मिली थी। भाजपा और एनडीए राजनीति में उनका योगदान आज भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here