Homeदेशद्रोपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले, कांग्रेस नेता का...

द्रोपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले, कांग्रेस नेता का विवादित ट्वीट, NCW ने भेजा नोटिस

Published on

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज ने नया ट्वीट किया है। इस बार देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर उदित राज ने ट्वीट किया है। जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है और राज के बयान को आदिवासियों के खिलाफ कांग्रेस की मानसिकता से जोड़ निशाना साध रही हैं।

गौरतलब है ​कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू सोमवार को पहली बार गुजरात पहुंची थीं। गांधीनगर में गुजरात सरकार की ओर से आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था, ‘‘गुजरात में पैदा होने वाला नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है।’’

जिसके बाद उदित राज ने एक ट्वीट में कहा ​है कि ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएं तो पता लगेगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

उदित राज के ट्वीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोटिस जारी किया है। NCW ने उन्हें अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं महिला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान। उदित राज को अपने अपमानजनक और अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। @एनसीडब्ल्यूइंडिया उन्हें नोटिस भेज रहा है।

उदित राज का विवादित बयानों से रहा है पुराना नाता

यह पहला मौका नहीं है, जब उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। उस समय उन्होंने कहा था, ‘जाति देखकर खुश न होना। कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर पाए।

भाजपा ने बताया कांग्रेस की ‘आदिवासी विरोधी’ मानसिकता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की ‘आदिवासी विरोधी’ मानसिकता को दर्शाती है।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में कहा कि जिस तरह के शब्दों का उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है।

विवादित बयान के बाद उदित राज की सफाई

उदित राज के इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने सीधा हमला कांग्रेस की मानसिकता पर किया जिसके बाद उदित राज ने ट्विटर पर ही सफाई दी है। उन्होंने कहा, मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘उदित राज ने पहले भी इस प्रकार का अपराध किया है। उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रपति मुर्मू, बल्कि शीर्ष संवैधानिक पद का और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी का भी लगातार अपमान किया है।’’

 

Latest articles

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

आज के डिजिटल युग में हर साल नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। बेहतर...

पैरों में दिखने लगें ये लक्षण तो समझ लें ब्लॉक हो रहीं आर्टरीज, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक...

बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा से सीवान तक फिर गूंजा बाहुबल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर पुराने चेहरे और पुरानी कहानियां लौट...

More like this

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

आज के डिजिटल युग में हर साल नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। बेहतर...

पैरों में दिखने लगें ये लक्षण तो समझ लें ब्लॉक हो रहीं आर्टरीज, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक...