अनाधिकृत प्रवेश पर रोक और वार्ड सूखने के लिए किया गया था बंद

0
21

पटना, 03 मई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में हीटवेव वार्ड पर ताला लटकने संबंधी खबर को निराधार बताते हुए जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा है।
जिला स्वास्थ्य समिति, मुंगेर के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संस्थान का हीटवेव वार्ड पूर्ण रूप से संचालित है। वार्ड में पोछा लगाने के बाद सूखने और अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की मंशा से उसे कुछ देर के लिए बंद रखा गया था। 25 अप्रैल 2026 को हिंदी के दैनिक समाचार पत्र की ओर से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, हीटवेव वार्ड पर लटका है ताला शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी जिसपर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र के आलोक में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव ने अपना पक्ष जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here