Homeदेशसवालों से दूर बंगलौर में एयर शो के जरिए भारत की ताकत...

सवालों से दूर बंगलौर में एयर शो के जरिए भारत की ताकत को दिखाकर जनता को मोहते रहे पीएम मोदी

Published on


न्यूज़ डेस्क 

पीएम मोदी का जलवा ही कुछ और है। उनके इकबाल के सामने भला कौन टिक सकता ! किसी के पास इतनी कूबत नहीं। संसद में विपक्ष के सवालों का वे जवाब नहीं देते। कह सकते हैं कि पीएम मोदी विपक्ष के सवालों को सवाल मानते ही नहीं। आखिर विपक्ष की हैशियत  क्या है जो सवाल पूछे। गरीबी ,महंगाई ,बेरोजगारी ,चीन का मसला हो या फिर अडानी कांड की बात हो ,पीएम मोदी इस पर जवाब नहीं देते। उनका कहना है कि देश में सब कुछ ठीक है। देश आगे बढ़ रहा है और देश की जनता उनके साथ है। जाहिर है कि जिस कांग्रेस को लग रहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद उसकी साख बढ़ेगी ,पीएम मोदी ने उसकी साख पर ही सवाल खड़ा कर दिया। जब कांग्रेस की आवाज को वे भाव ही नहीं देते ,सुनते ही नहीं तब साख कैसी ?     
आज पीएम मोदी बंगलौर पहुंचे और एयरो इंडिया के 14 वे एडिशन की शुरुआत की। देखने लायक माहौल था। डिफेंस की ताकत देखकर देश के लोग विषमित हो रहे हैं। इस सुखद बेला में अडानी और बेरोजगारी की कहानी को कौन सुनता है ? पीएम मोदी जानते हैं कि देश को भावनात्मक प्यार चाहिए। उसे कुछ मिले या नहीं प्यार की जरूरत है। भारत की जनता थोड़े में ही खुश होती है। भारत की ताकत दिखनी चाहिए। भारत का मान दिखना चाहिए। मोदी यह सब करने में माहिर हैं। हर रोज कोई न कोई उद्घाटन कर मोदी देश के लोगो को बहुत कुछ दे रहे हैं। यही तो जनता चाहती है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का  उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘पहले यह सिर्फ एयर शो था, लेकिन अब ये ताकत बनकर उभर रहा है। यह भारत की नई ऊंचाई का संकेत है। इससे नई संभावनाएं पैदा होंगी।’ कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाला यह शो मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के मुताबिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित है। इसकी थीम ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है।
          स्पीच की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा- एक समय था जब ये एयर शो केवल एक शो था। अब यह सोच बदल गई है। ये अब एक शो नहीं बल्कि देश की ताकत है। आज दुनिया की रक्षा कंपनियों के लिए भारत एक मार्केट नहीं बल्कि पार्टनर भी है। एयरो इंडिया शो में 100 से अधिक देशों की भागीदारी नए भारत में दुनिया के भरोसे को दर्शाती है।
        पीएम मोदी ने कहा कि यह शो एक और वजह से खास है यह कर्नाटक जैसे टेक्नोलॉजी की दुनिया में जगह बनाने वाले राज्य में हो रहा है। इससे कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। मैं आह्वान करता हूं आपको जो महारत हासिल है उससे रक्षा क्षेत्र में देश की ताकत बढाएं। आप ज्यादा जुड़ेंगे तो नए रास्ते ज्यादा खुलेंगे।
        हमारे यहां कहा जाता है प्रत्यक्षं किम प्रमाणम्, यानी प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं। आज आकाश में गर्जना करते तेजस मेक इन इंडिया का प्रमाण है। हिंद महासागर में आईएनएस  विक्रांत, गुजरात के वडोदरा में या तुमकुरु में एचएएल के हेलिकॉप्टर इस बात का प्रमाण है। 21वीं सदी का भारत न कोई मौका खोएगा न मेहनत में कमी रखेगा। हम कमर कस चुके हैं।
             देश के आयात-निर्यात पर मोदी बोले- जो देश दशकों से डिफेंस सेक्टर में सबसे बड़ा आयातक था वो अब निर्यात कर रहा है। देश का रक्षा निर्यात 6 गुना बढ़ा है। हम 75 देशों के डिफेंस इक्विपमेंट एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमने निर्यात में 1.5 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। डिफेंस का मार्केट सबसे कॉम्प्लिकेटेड माना जाता है। भारत ने 8-9 साल में इसे बदला है। 2025 तक इस आंकड़े को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे।
              प्रधानमंत्री ने कहा- अमृतकाल का भारत फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है तुरंत फैसले लेता है। ठीक वैसे जैसे फाइटर पायलट करता है। देश की रफ्तार चाहे कितनी तेज क्यों न हो वह कितनी ऊंचाई पर क्यों न हो वह जड़ों से जुड़ा रहता है।
भारत में बने सपोर्टिव माहौल का फायदा उठाएं इन्वेस्टर्स- पीएम बोले- भारत में जो सरकार है, वह साफ नीयत है। मौजूदा सरकार ने भारत के डिफेंस सेक्टर में एफडीआई  को मंजूरी देने का माहौल बनाया है। इसलिए देश दुनिया के इन्वेस्टर्स को भारत में बने इस सपोर्टिव माहौल का फायदा उठाना चाहिए।
        कहा जा रहा है कि 35,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहा यह शो लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए )-तेजस, एचटीटी -40, डोर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलएचयू , लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (एलसीएच  और उन्नत लाइट हेलिकॉप्टर एएलएच ) जैसे स्वदेशी एयर प्लेटफार्मों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगा। इस शो में 32 देशाें के रक्षा मंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही रक्षा उपकरण कंपनियाें के 73 सीईओ का गोलमेज मीटिंग हाेगी। इसके अलावा मंथन स्टार्ट-अप शो और बंधन इवेंट होगा।

Latest articles

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...

तालिबान को लुभाने में जुटे भारत-पाकिस्तान,इस्लाम या पैसा,क्या चाहेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब तालिबान ही काबुल का भाग्य विधाता है। ऐसे...

More like this

भागवत के बयान के बाद फिर तेज हुई 75 साल पर राजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद फिर से 75...

SENA देशों में अब ऋषभ पंत से बड़ा कोई नहीं! दमदार फिफ्टी, धोनी की बराबारी

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज...

कभी रोनित रॉय के पास नहीं होते थे खाने और भाड़े के पासे, आज हैं करोड़ों के मालिक

एक्टर रोनित रॉय फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स तक में अपनी...