कहीं से भी चलाएं अपना कंप्यूटर, मुसीबत में फंसने पर काम आएगा ये फीचर

0
32

क्या आप कभी ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जब आपको अपने ऑफिस, कॉलेज या फिर कहीं और से घर में रखे कंप्यूटर को कंट्रोल करने की जरूरत हो? तो आप ऐसा कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप ऑफिस में होते हैं और आपको घर के कंप्यूटर में सेव कोई जरूरी फाइल देखनी होती है। इसके लिए आपको घर जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑफिस से ही घर के कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Remote Desktop’ फीचर ऑन करना होगा। इस फीचर को ऑन करके आप कहीं से भी अपने कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं।

Turn On Remote Desktop फीचर का मतलब है कि आप अपने कंप्यूटर को एक ऐसी सेटिंग पर डाल रहे हैं, जिससे उसे कहीं और से कंट्रोल कर सकें। मान लीजिए आपका कंप्यूटर घर पर है और आप ऑफिस में हैं। अगर आपके घर वाले कंप्यूटर में “Remote Desktop” ऑन है, तो आप ऑफिस के लैपटॉप से अपने घर वाले कंप्यूटर की स्क्रीन देख सकते हैं, उसकी फाइलें खोल सकते हैं।

इसके लिए आपको स्टार्ट मेन्यू पर जाकर सेटिंग्स में जाएं ,फिर सिस्टम में जाएं। अब यहां आपको Remote Desktop के ऑप्शन के सामने बने टॉगल पर क्लिक करके ऑन कर दें।ध्यान रखें कि रिमोट डेस्कटॉप होस्ट Windows Pro पर काम करता है।अगर आपका PC Home एडिशन पर है, तो इसके बजाय कोई दूसरा रिमोट टूल इस्तेमाल करें।

कंप्यूटर में फीचर ऑन करने के बाद अपने फोन में ऐप स्टोर से माइक्रोसॉफ्ट रिमोट डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करें।
माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए है।
इंस्टॉल करने के बाद अपना अपना PC जोड़ें।
ऐप के अंदर आपको Add PC का ऑप्शन मिलेगा।
अपने Windows कंप्यूटर का नाम डालें।
अगर आप अपने घर के बाहर से कनेक्ट कर रहे हैं, तो आपका PC उस नेटवर्क पर उपलब्ध होना चाहिए जिसका आप इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिर साइन इन करें। उसी Microsoft या Windows अकाउंट का इस्तेमाल करें, जिसे PC पर अनुमति मिली हुई है।

अगर आपका PC परमिशन मांगे तो दें।
फिर कनेक्ट करें और डेस्कटॉप लोड होने का इंतजार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here