LPG गैस की किल्लत की खबरों के बीच गैस कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए DAC सिस्टम लागू किया है। यह एक तरह के OTP की तरह काम करेगा और बिना इस कोड के गैस सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाएगा। ऐसे में अगर आपका नंबर हाल ही में बदला है या फिर वह नंबर अब एक्टिव नहीं, जो कि गैस कनेक्शन से लिंक्ड है, तो जरूरी है कि आप अपना नंबर अपडेट कर लें। बिना नंबर अपडेट किए या फिर कहें कि बिना DAC कोड के आप सिलेंडर रिसीव नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि गैस कनेक्शन से लिंक्ड नंबर को आप घर बैठे फोन से ही अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट, WhatsApp या फिर गैस कंपनी की ऐप किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप पर जाकर अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गैस कंपनी के ऐप को डाउनलोड करके लॉग-इन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आप:
होम पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करके Other Services के ऑप्शन पर जाएं। कुछ ऐप्स में यह
One Touch Solution के नाम से भी उपलब्ध हो सकता है।
इसमें आपको Change Mobile Number का ऑप्शन मिल जाएगा।
अब अपना नया नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
इसके बाद आपके गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर आसानी से बदल जाएगा।
अगर आप गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर वेबसाइट से अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप MyLPG.in पर जाकर चंद स्टेप्स में काम पूरा कर सकते हैं।
MyLPG.in पर जाने के बाद बाईं ओर दिख रहे तीन सिलेंडरों में से अपनी कंपनी के सिलेंडर पर क्लिक करें।
इसके बाद आप अपनी कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर पहुंच जाएंगे
यहां अपने अकाउंट में लॉग-इन कर लें।
इसके बाद Profile में Change Mobile Number पर क्लिक करें।
अपना नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
इस तरह आपका नंबर बदल जाएगा।
आप अपने गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर WhatsApp के जरिए भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए:
आपको अपनी गैस एजेंसी के WhatsApp नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।
इसके बाद मेन्यू में Other Services को चुनें।
अब Change Mobile Number के ऑप्शन को चुनें।
पूछे जाने पर नया मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं।
OTP के जरिए नया नंबर वेरिफाई करते ही आपके गैस कनेक्शन से जुड़ा नंबर अपडेट हो जाएगा।

