केमिकल से फल पकाने वालों की अब खैर नहीं, FSSAI ने दी यह वॉर्निंग

0
18

गर्मियां आते ही मौसम आता है आम का, गर्मियों में आम खाना किसको पसंद नहीं लेकिन क्या आपको पता है कि जो फल और आम आप खा रहे हैं वो प्राकृतिक रूप से पकाया गया है या उसे पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है,अगर आपको पता चले कि फल केमिकल से पकाया गया है तो भला ऐसे में कोई उन फलों को खाना चाहेगा, इसी के चलते FSSAI ने केमिकल्स से फलों को पकाने पर प्रतिबंध लगाया है, आइए जानते हैं पूरा मामला विस्तार से।

दरअसल भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) ने 16 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया है जिसमें उसने फलों को पकाए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खतरनाक केमिकल्स जैसे कैल्शियम कार्बाइड और एथिलीन के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए कड़ी सख्ती बरतने को कहा है, FSSAI के मुताबिक ये केमिकल्स जानलेवा हैं और इनका इस्तेमाल किसी प्रकार से भी डायरेक्ट खाद्य पदार्थों के साथ नहीं होना चाहिए।

FSSAI ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में सख्ती बरतें और बड़ी मंडी और स्टोरेज पर अपनी नजर रखें, मौसमी फल जैसे आम के गोदामों में जाकर कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल की जांच करें और कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल पाए जाने पर FSS Act की धारा 59 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, एसीटिलीन के इस्तेमाल की जांच करने के लिए टेस्टिंग पेपर के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।

अब आपके मन में भी यह आता होगा कि आखिर इन फलों को पकाने में इन केमिकल्स का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इन फलों को प्राकृतिक रूप से क्यों नहीं पकाया जा सकता है।इसके पीछे कई कारण हैं जैसे फलों को बाजार तक पहुंचने में और स्टोरेज में रखे रहने में काफी ज्यादा समय लगता है, इतने समय में प्राकृतिक रूप से पके हुए फल खराब हो सकते हैं, इसलिए इन फलों को कच्चा ही एक जगह से दूसरी जगह लेके जाया जाता है और स्थान पर पहुंचाके उन्हें केमिकल्स से पकाया जाता है, दूसरा कारण है प्राकृतिक रूप से पकने में काफी ज्यादा समय लगता है जबकि कैल्शियम कार्बाइड जैसा केमिकल फलों को काफी कम समय में पका देता है।

केमिकल्स से पके फलों की पहचान करना काफी आसान है, मौसमी फल जैसे आम की पहचान उसके रंग और स्वाद से की जा सकती है, केमिकल से पकाये जाने पर आम बाहर से बिल्कुल पका हुआ दिख सकता है लेकिन अंदर से वह कच्चा और कच्चेपन से थोड़ा खट्टा हो सकता है, साथ ही, केमिकल से पके फलों को खाने पर गले में हल्की जलन या अजीब सा स्वाद महसूस हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here