ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- बातचीत में न हो इजराइल फर्स्ट

0
24

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा कि अगर हम इस्लामाबाद में अमेरिका फर्स्ट के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हैं, तो दोनों पक्षों और दुनिया के लिए फायदेमंद समझौता होने की संभावना है। लेकिन अगर हमारा सामना इजरायल फर्स्ट के प्रतिनिधियों से होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा।उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से अपना बचाव जारी रखेंगे, और दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की।इस दौरान वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे।पाकिस्तान की ओर से बैठक में विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे।पाक पीएम ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता स्थायी शांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता के बीच मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की। बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से अलग-अलग ईरानी प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी मॉडल की बातचीत के बाद अब इन दोनों प्रतिमान निधि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के एक साथ बैठने की जरूरत है, क्योंकि दोनों देशों के बीच आपस में हुए समझौते के पालन करने की गारंटी तो इन्हीं दोनों देशों को देना है , पाकिस्तान को नहीं। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार आज देर शाम तक ईरानी प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी के साथ-साथ बैठकर बातचीत करने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here