Patna News: पटना में नहीं जाएगी अब बिजली! 1000 MW लोड पर भी No Tripping, 18 नए सब स्टेशन तैयार

0
18
  • शहर में 1000 मेगावाट बिजली खपत होने पर भी अब नहीं होगी ट्रिपिंग व ब्रेकडाउन

  • मई-जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ने पर पीक लोड पर रहते हैं ट्रांसफॉर्मर

Patna News: राजधानी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग की तरफ से नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत शहर में रोजाना बिजली की खपत 1000 मेगावाट से पार जाने पर भी शहरवासियों को बिजली ट्रिपिंग व ब्रेकडाउन की समस्या का सामना नहीं करना होगा। राजधानी में इस बार गर्मियों में तीन महीने के अंदर 18 नये पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। जिससे मई-जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ने पर भी लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि शहर में हर साल बढ़ते बिजली लोड के देखते हुए आरडीएसएस के तहत रखरखाव का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

18 जगहों पर पावर सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में

पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि राजधानी में 18 जगहों पर नया पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें रानीपुर, नंदलाल छपरा, कोथवां, डीपीएस मोड़, विद्युत भवन एमएलए फ्लैट के पास, बहादुरपुर, आनंद बाजार, दानापुर प्रखंड कार्यालय के पास, पहाड़ी, भगवतीपुर, नौसा, बैरिया सहित अन्य जगहों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। उम्मीद है कि बीते दो-तीन महीनों में सभी पीएसएस को चार्ज कर शुरू कर दिया जायेगा।

हीट वेव में भी नहीं गुल होगी बिजली

बता दें कि 18 जगहों पर निर्माण हो रहे इन पीएसएस में 10-10 एमवीए का दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा। जिससे राजधानी के पेसू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की सप्लाई 360 एमवीए तक बढ़ जायेगी। फिलहाल पटना में 84 पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं इस बार अनुमान है कि राजधानी में बिजली की खपत 1000 मेगावाट के पार जा सकती है। जिसके लिए प्रोजेक्ट के तहत सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here