पावर वाला चश्मा भी होगा स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किये Ray-Ban Optics Styles ग्लासेस

0
20

Meta ने अपनी AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस रेंज को आगे बढ़ाते हुए नये Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च कर दिए हैं।ये खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिन्हें नंबर वाले चश्मे की जरूरत होती है। इन ग्लासेस में प्रिस्क्रिप्शन सपोर्ट के साथ-साथ Meta AI के फीचर्स जैसे हैंड्स-फ्री न्यूट्रिशन ट्रैकिंग और मैसेज समरी भी मिलते हैं, जिससे ये डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाते हैं।

इस नई लाइनअप में दो वेरिएंट शामिल हैं:

Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2)
Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2)
इनकी कीमत $499 (करीब ₹41,500) रखी गई है।

फिलहाल ये स्मार्ट ग्लासेस सिर्फ अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Meta और Ray-Ban के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है।इनकी सेल 14 अप्रैल से शुरू होगी।Meta ने बताया है कि भारत समेत अन्य देशों में भी इन्हें साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

Blayzer और Scriber फ्रेम्स को खास तौर पर प्रिस्क्रिप्शन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें-
स्लिम फ्रेम डिजाइन,
इंटरचेंजेबल नोज पैड्स
एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स (चश्मे के आखिरी सिरे पर लगे प्लास्टिक, सिलिकॉन या रबर के कवर)
10-डिग्री एक्स्ट्रा रोटेशन वाले हिंज
ये सभी फीचर्स लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल के लिए बेहतर फिट सुनिश्चित करते हैं।

इस चश्मे में दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस समेत स्मार्ट ग्लासेस में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

12MP कैमरा (3K वीडियो रिकॉर्डिंग)
6 माइक्रोफोन सिस्टम बेहतर कॉल और ऑडियो के लिए
म्यूजिक और पॉडकास्ट सपोर्ट (Spotify, Amazon Music)
कॉल, मैसेज और वॉइस कमांड सपोर्ट
एक नया एक्शन बटन भी दिया गया है, जिससे आप तुरंत फोटो/वीडियो कैप्चर कर सकते हैं या Meta AI को एक्टिव कर सकते हैं।
Meta AI यूजर्स के सामने दिख रही चीजों को समझकर सवालों के जवाब दे सकता है और काम में मदद कर सकता है।

कंपनी ने Ray-Ban और Oakley Meta ग्लासेस के लिए नए कलर और Transitions लेंस ऑप्शन भी पेश किए हैं, जो लाइट के हिसाब से एडजस्ट होते हैं। इनमें सिंगल विजन, प्रोग्रेसिव और Transitions लेंस का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बिना फ्रेम बदले इनडोर-आउटडोर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।कलर ऑप्शन में-

Shiny Transparent Grey
Shiny Transparent Peach
Matte Transparent Peach

Meta जल्द ही इसमें कई नए AI फीचर्स भी जोड़ने जा रहा है, जिसमें-

Nutrition Tracking: यूजर्स वॉइस या फोटो के जरिए अपना खाना रिकॉर्ड कर सकेंगे और Meta AI उससे जरूरी जानकारी निकालकर समय के साथ पर्सनल हेल्थ डाइट ट्रैक कर लेगा।

WhatsApp Summary: हैंड्स-फ्री WhatsApp समरी फीचर भी जल्द आ रहा है, जिसमें आप Meta AI से चैट का छोटा सार या जरूरी जानकारी पूछ सकते हैं। खास बात यह है कि डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है।

Neural Handwriting: आने वाले फीचर्स में Neural Handwriting शामिल है, जिससे यूजर्स अपनी उंगली से सतहों पर मैसेज लिख सकते हैं और चश्मा उन्हें टेक्स्ट में बदल देगा।यह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और आईमैसेज जैसे ऐप्स पर काम करता है।

Display Recording: डिस्प्ले रिकॉर्डिंग से यूजर्स अपने सामने दिख रहे विजुअल, रियल वर्ल्ड और ऑडियो को मिलाकर वीडियो बना सकेंगे।

Meta अपने स्मार्ट ग्लासेस में इकोसिस्टम इंटीग्रेशन भी बढ़ा रहा है, जिसमें Spotify शॉर्टकट्स और रिमाइंडर, वेदर, कैलेंडर जैसे ऑन-डिवाइस विजेट्स शामिल हैं. साथ ही, US शहरों में नेविगेशन फीचर भी रोलआउट हो रहा है, जिससे यूजर्स को सीधे आंखों के सामने टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here