सावधान! ‘Ozempic Face’ बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?

0
50

आज सोशल मीडिया पर कुछ मिनट स्क्रॉल करते ही एक चीज साफ नजर आती है, शार्प जॉलाइन, पतला शरीर और पहले-और-बाद वाले ट्रांसफॉर्मेशन, जो मानो रातों-रात हो गए हों। धीरे-धीरे यह ट्रेंड खासकर जेन-जी के बीच बॉडी इमेज को बदल रहा है।अब सिर्फ अच्छा दिखना ही नहीं, बल्कि जल्दी रिजल्ट पाना भी एक बड़ा लक्ष्य बन गया है।नई पीढ़ी ऐसे दौर में बड़ी हुई है जहां फिल्टर, एडिटिंग और इंस्टेंट रिजल्ट्स आम बात हैं। यही वजह है कि अब वजन घटाने को लेकर भी सोच बदल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवा अब पहले से ज्यादा तेजी से बदलाव चाहते हैं।इसी के चलते Ozempic जैसी दवाओं और फास्ट वेट लॉस ट्रेंड्स की लोकप्रियता बढ़ रही है, जो इस जल्दीबाजी को और बढ़ा रही है।

डॉ. अनमोल चुघ का मानना है कि आजकल युवा मरीजों की सोच में बड़ा बदलाव आया है।Gen Z अब पहले से ज्यादा खुलकर कॉस्मेटिक प्रोसीजर के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनमें तुरंत रिजल्ट पाने की चाह भी काफी बढ़ गई है। हालांकि, तेजी से वजन घटाने के अपने नुकसान भी हैं।कई मामलों में शरीर उस बदलाव के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता।इसका नतीजा होता है ढीली त्वचा, चेहरे की बनावट में बदलाव और नई तरह की असुरक्षाएं. “Ozempic Face” जैसी समस्या सामने आ रही है, जिसमें तेजी से वजन घटने के कारण चेहरा अंदर धंसा हुआ और उम्र से ज्यादा ढीला दिखने लगता है।

सोशल मीडिया भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार दिखने वाली परफेक्ट बॉडी इमेज लोगों को तुलना करने पर मजबूर करती है।इसी वजह से युवा अब लिपोसक्शन, स्किन टाइटनिंग, फैट ट्रांसफर और “प्रीजुवेनेशन” जैसे ट्रीटमेंट्स की ओर जल्दी आकर्षित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेडिकल और मानसिक असर भी देखने को मिल रहे हैं। तेजी से वजन घटाने पर पोषण की कमी, मसल लॉस और हड्डियों पर असर पड़ सकता है। वहीं, लगातार तुलना और डिजिटल एक्सपोजर के कारण मानसिक तनाव और बॉडी इमेज से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वेट लॉस के लिए संतुलित और टिकाऊ तरीका अपनाना ज्यादा जरूरी है। डाइट, एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल ही लंबे समय तक असरदार साबित होते हैं।किसी भी मेडिकल या कॉस्मेटिक प्रक्रिया से पहले सही जानकारी और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। Gen Z में तेजी से बदलती यह सोच दिखाती है कि अब सुंदरता के मायने बदल रहे हैं। लेकिन इस बदलाव के बीच यह समझना जरूरी है कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में शरीर और मन दोनों पर असर डाल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here