राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

0
25

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। नेता विपक्ष ने मंगलवार कहा कि अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है, हमारी क्या पोजीशन है। कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे। मोदी सिर्फ वही करते हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते और ये साफ दिख रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री की निजी विदेश नीति है। आप इसका नतीजा देख सकते हैं। जगहंसाई हो रही है। हर कोई इसे जगहंसाई मानता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जानते हैं कि मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं।

राहुल गांधी का कहना था कि अगर प्रधानमंत्री कमजोर हैं तो विदेश नीति कमजोर है। नेता विपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने गैरप्रासंगिक भाषण दिया। वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, यह दिखना चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को विदेश नीति को लेकर समझ नहीं हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड के बारे में बात की। कोविड में जो किया वो भूल गए। कितने लोग मरे थे, क्या त्रासदी हुई थी। उन्होंने कहा कि आपने (प्रधानमंत्री) ढांचागत गलती की है। आपने पूरा ढांचा उड़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी इसे ठीक नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here