Homeदेशराहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

Published on

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले राजसिंह आमेरा नाम के युवक ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की खुलेआम धमकी दी है। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर कोटा पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आरोपी राज आमेरा बेहद आक्रामक तेवर में नजर आ रहा है। उसने संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के बाहर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि ओम बिरला के खिलाफ 25 सांसदों ने जो बदतमीजी की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा ऐसा हुआ तो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ करेंगे और एक-एक को गोली मारेंगे। आरोपी ने सीधे राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि-
राहुल गांधी सुन लें, उन्हें घर में घुसकर गोली मारेंगे। इसके बाद चाहे मुझे जेल हो जाए, मुझे परवाह नहीं।

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि राजसिंह आमेरा कोई साधारण युवक नहीं, बल्कि एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह किसी विशेष संगठन के इशारे पर काम कर रहा था या यह उसकी व्यक्तिगत हरकत थी।

मामला तूल पकड़ते ही राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि इस व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। डिटेन होने के बाद आरोपी राज आमेरा अब खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर उसे फंसा रही हैं। हालांकि, वह खुद को कट्टर सनातनी बताते हुए हिंदू राष्ट्र की वकालत जरूर कर रहा है।
वहीं, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा- इस मामले की जानकारी नहीं है। मैंने अभी तक वीडियो भी नहीं देखा है। राज आमेरा को तीन-चार दिन पहले ही संभागीय प्रवक्ता बनाया गया था

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...