Homeदुनियाफरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा...

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

Published on

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे। वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि मुलाकात के बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति नई दिल्ली जाएंगे। वहां वे एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, मुंबई में दोनों नेताओं के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और उसके बाद प्रेस ब्रीफिंग होगी।

होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस नवाचार मंच आयोजित होगा। इसके बाद गेटवे ऑफ इंडिया पर भारत-फ्रांस नवाचार और सांस्कृतिक वर्ष समारोह होगा। इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। नवाचार वर्ष 2026 पूरे साल मनाई जाएगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों में नवाचार, तकनीक, शोध और जन संपर्क को मजबूत करना है।

मंत्रालय ने बताया कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों पर खास फोकस होगा।

फ्रांस के दूतावास ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह नई दिल्ली और पेरिस के बीच बढ़ती साझेदारी का एक और अहम चरण है।

मैक्रों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, शिक्षा और जन संपर्क में भारत और फ्रांस का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार, मैक्रों का पहला भारत दौरा 2018 में भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय था। वहीं, आगामी इंडिया-एआई सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक होगा। यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है।

Latest articles

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

More like this