राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

0
31

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा है।अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्‍ताव लाने का नोटिस दिया है। बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका भारत विरोधी तत्‍वों के साथ मिलिभगत है। ऐसे में न केवल उनकी लोकसभा सदस्‍यता रद्द की जानी चाहिए, बल्कि कांग्रेस सांसद को आजीवन चुनाव लड़ने से भी रोका जाए।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार 12 फरवरी 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘सब्सटेंटिव मोशन’ लाने का नोटिस दिया और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने के साथ ही आजीवन चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की है।संसद परिसर में बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने नोटिस में राहुल गांधी के विदेशी दौरों और कथित रूप से सोरोस फाउंडेशन, यूएसएआईडी और फोर्ड फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ संपर्क का उल्लेख किया है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया जैसे देशों की यात्राओं के दौरान ‘भारत विरोधी तत्वों’ के साथ मिलीभगत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर प्रस्ताव यानी सब्सटेंटिव मोशन है, जिसका उद्देश्य सदन के समक्ष निर्णय या राय व्यक्त करना होता है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि मैंने सब्सटेंटिव मोशन का नोटिस दिया है, जिसमें राहुल गांधी की गतिविधियों और विदेशी संगठनों से कथित संबंधों का उल्लेख है। इसके आधार पर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए और उन्हें जीवनभर चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वहीं, राजनीतिक हलकों में इस कदम को संसद में जारी सियासी टकराव के नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है।विपक्षी दलों ने पहले भी आरोप लगाया है कि सरकार असहमति की आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में जवाबदेही जरूरी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि स्पीकर और सदन इस नोटिस पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या इसे आगे की कार्यवाही के लिए स्वीकार किया जाता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here