स्मार्टफोन्स आज बच्चों के हाथ में खिलौना नहीं, पूरी दुनिया बन चुका है. लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में कुछ ऐसे अंधे कोने भी हैं, जहां मासूम दिमाग धीरे-धीरे फंसते चले जाते हैं।गाजियाबाद में 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी की मौत ने यही डरावना सच सामने रखा है।तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।पीछे छोड़े गए नोट्स और पुलिस जांच में सामने आया कि वे एक ऑनलाइन गेम से मानसिक रूप से गहराई तक जुड़ चुकी थीं, जो कोरियन कल्चर पर बेस्ड था।इस केस में Korean Lover गेम का नाम सामने आया है, जिसे ब्लू व्हेल गेम की तरह देखा जा रहा है।आइए जानते हैं क्या है ये कोरियन गेम।
क्या है ‘Korean Lover’ गेम?
‘Korean Lover’ कोई नॉर्मल मोबाइल गेम नहीं है। यह Google Play Store या Apple App Store पर भी अवेलेबल नहीं है। इसे पर्सनल लिंक, मैसेजिंग ऐप्स या ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए बच्चों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पेरेंट्स की नजर से यह आसानी से बच निकलता है।यह गेम बच्चों की K-Drama, K-Pop, कोरियन फैशन और लाइफस्टाइल की ओर दीवानगी को निशाना बनाता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गेम में करीब 50 टास्क होते हैं, जो धीरे-धीरे खतरनाक बनते जाते हैं।इसमें शुरुआत होती है वीडियो देखने से, प्रोफाइल पिक्चर बदलने से, कोरियन नाम अपनाने से।फिर टास्क बदलते हैं, जिसमें दोस्तों और परिवार से दूरी, गेम या उसके “लीडर” पर इमोशनल डिपेंडेंसी, सीक्रेट रखने की मजबूरी, खुद को नुकसान पहुंचाने के टास्क और फिर आखिरी टास्क सुसाइड।गाजियाबाद केस में तीनों बहनों का कोरियन नाम अपनाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वे अपनी असली पहचान से कटती जा रही थीं।
‘कोरियन लवर’ जैसे गेम धीरे-धीरे बच्चों के दिमाग पर कंट्रोल बना लेते हैं. ये मासूम टास्क से शुरुआत करते हैं, लेकिन समय के साथ बच्चों को परिवार और दोस्तों से दूर कर देते हैं।पहचान बदलवाना, डर पैदा करना और हर बात छुपाने की आदत डालना इनका तरीका होता है।धीरे-धीरे बच्चे इसके जाल में फंसने लगते हैं और उन्हें लगने लगता है कि गेम ही उन्हें सबसे ज्यादा समझता है, जिससे बच्चे गेम को छोड़ने से डरने लगते हैं।
बच्चों को इस लत से मुक्त कराने के लिए अभिभावकों को निम्न कदम उठाने चाहिए –
Android फोन में Settings में जाकर Security ऑप्शन पर क्लिक करें और Install Unknown Apps को Not Allowed पर कर दें।
iPhone में Settings में जाकर Screen Time ऑप्शन पर क्लिक करें और Content & Privacy Restrictions ऑन करें, फिर बाहरी ऐप डाउनलोड ब्लॉक कर दें।
इसके अलावा ध्यान दें कि बच्चे का स्क्रीन टाइम कितना है, फोन में क्या-क्या ऐप्स मौजूद है और बच्चों के बिहेवियर में कितना और क्या बदलाव हो रहा है।
