Homeटेक्नोलॉजीNew Aadhaar App: अब आधार से जुड़े जरूरी काम होंगे मोबाइल से

New Aadhaar App: अब आधार से जुड़े जरूरी काम होंगे मोबाइल से

Published on

अब आधार कार्ड से जुड़े ज्यादातर काम और भी आसान होने वाले हैं। दरअसल नया Aadhaar ऐप 28 जनवरी को सभी लोगों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। मतलब अब देश के हर आधार कार्ड होल्डर को इसके सारे फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। यहां आप अपने आधार की डिटेल्स स्टोर कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकते हैं और कई आधार से जुड़े काम भी यहीं से निपटा सकते हैं।हालांकि, ऐप इस्तेमाल करने से पहले इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।तो आइए जान लेते हैं रजिस्ट्रेशन करने का क्या है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, ताकि आपका आधार से जुड़े काम रुके नहीं।
इस नए Aadhaar App की खूबियां यह है कि एक साथ 5 फैमिली मेंबर्स के आधार को सेव कर सकते हैं ।इसमें Masked Aadhaar शेयर करने का ऑप्शन मिलता है।Aadhaar QR Code स्कैन करके ऐसा आसानी से किया जा सकता है।इस ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट आसानी से किया जा सकता है।
इसके Selective Share फीचर की मदद से खुद तय किया जा सकता है कि सामने वाले को कौन-सी जानकारी दिखानी है और कौन सा नहीं।Biometric Lock फीचर से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी मिलता है।
अगर आप नए Aadhaar ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने की सोच रहे हैं, तो शुरू करने से पहले एक छोटी-सी तैयारी कर लें।सबसे पहले ये चेक कर लें कि आपके फोन में वही SIM लगी हो जो Aadhaar से लिंक है। दूसरे नंबर से भी रजिस्ट्रेशन तो हो जाएगा, लेकिन बाद में Aadhaar से जुड़ी कई सर्विसेज इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।साथ ही कोशिश करें कि रजिस्ट्रेशन ऐसी जगह बैठकर करें जहां नेटवर्क अच्छा हो, ताकि बीच में ऐप हैंग या स्लो ना हो। और हां, अपना Aadhaar कार्ड (या उसकी डिजिटल कॉपी) पास में जरूर रख लें क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान Aadhaar नंबर डालना पड़ेगा।

इस एप का प्रयोग करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें ।
सबसे पहले Play Store (Android) या App Store (iOS) से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें. ध्यान रखें कि ऐप का डेवलपर UIDAI ही लिखा होना चाहिए।
ऐप ओपन करें। अपनी पसंद की भाषा चुनें और Terms & Conditions को एक्सेप्ट कर दें।
अब मेन डैशबोर्ड पर दिख रहे ‘Register Aadhaar’ टैब पर टैप करें।
प्रोसेस शुरू होने के बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा।
उसी नंबर पर एक OTP आएगा, जिससे आपका डिवाइस वेरिफाई होगा।
फिर आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा। इसके लिए फोन को ऐसे पकड़ें कि फ्रंट कैमरा आपका चेहरा ठीक से कैप्चर कर सके और दो बार पलक झपकानी होगी।
आखिर में आपको 6 अंकों का PIN बनाना होगा।इसे कहीं नोट करके रख लें, क्योंकि आगे ऐप खोलने के लिए यही PIN काम आएगा।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...