Homeदेशसर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

Published on

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की जकड़न की समस्या सताने लगती है, खासकर बुजुर्गों, आर्थराइटिस के मरीजों और उन लोगों को जो पहले से जोड़ों की परेशानी झेल रहे होते हैं। ठंड बढ़ते ही ऐसा लगता है जैसे घुटनों में जंग लग गई हो, उठना-बैठना और चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।आइए जानते हैं कि इसकी वजह और इलाज क्या है?

डॉक्टरों के अनुसार, सर्दियों के दौरान घुटनों में दर्द होने की वजह सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होने वाले कई बदलाव जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, सर्दियों में वायुमंडलीय दबाव यानी बैरोमेट्रिक प्रेशर कम हो जाता है।इससे जोड़ों के आसपास मौजूद टिश्यू में सूजन बढ़ सकती है, जिससे दर्द और अकड़न महसूस होती है।वहीं, ठंड के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। घुटनों में मौजूद सायनोवियल फ्लूइड, जो जोड़ों को चिकनाई देता है, ठंड में गाढ़ा हो जाता है। नतीजा यह होता है कि जोड़ों की मूवमेंट कम हो जाती है और दर्द बढ़ने लगता है। इसके अलावा सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-डी की कमी भी हो जाती है, जो हड्डियों और जोड़ों को कमजोर बना देती है।

आयुर्वेद इसे वात दोष के बढ़ने से जोड़कर देखता है। आयुर्वेद के अनुसार, ठंड और सूखे मौसम में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में रूखापन, दर्द और जकड़न आने लगती है।शरीर में मौजूद श्लेषक कफ, जो जोड़ों को प्राकृतिक रूप से चिकनाई देता है, वात के बढ़ने से सूखने लगता है।यही वजह है कि सर्दियों में घुटनों की समस्या ज्यादा महसूस होती है।

आयुर्वेदिक इलाज और घरेलू उपाय इस दर्द में काफी राहत दे सकते हैं। सबसे आसान और असरदार उपाय है तेल मालिश।रोजाना तिल के तेल या महानारायण तेल से घुटनों की हल्की मालिश करने से जोड़ों में गर्माहट आती है और जकड़न कम होती है। सुबह खाली पेट भिगोए हुए मेथी दाने खाना भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि मेथी की तासीर गर्म होती है और सूजन घटाने में मदद करती है।हल्दी और अदरक का काढ़ा पीने से अंदरूनी सूजन कम होती है और जोड़ों को ताकत मिलती है।

इसके साथ-साथ सर्दियों में गुनगुना पानी पीना, धूप में रोज कुछ देर बैठना और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।इसके अलावा, ठंडी फर्श पर बैठने, नंगे पैर चलने और ठंडे खाने से बचना चाहिए। अगर दर्द ज्यादा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना बेहतर रहता है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...