Homeदेशअब तेलंगाना में बच्चों के सिरप में मिला इथाइलीन ग्लाइकॉल, कितना जहरीला...

अब तेलंगाना में बच्चों के सिरप में मिला इथाइलीन ग्लाइकॉल, कितना जहरीला होता है यह

Published on

बच्चों की सेहत से जुड़ा एक बहुत गंभीर मामला सामने आया है। तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन ने अल्मोंट-किड सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है। इस सिरप को आमतौर पर बच्चों में एलर्जी, एलर्जिक बुखार और अस्थमा के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। जांच में इस दवा में इथाइलीन ग्लाइकॉल नाम का खतरनाक और जहरीला रसायन पाए जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन कोलकाता से प्राप्त लैब रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बिहार स्थित कंपनी ट्रिडस रेमेडीज की ओर से निर्मित बैच नंबर AL-24002 की यह दवा मिलावटी और जानलेवा है।आमतौर पर यह सिरप बच्चों में एलर्जी, हेवी फीवर और अस्थमा के इलाज के लिए डॉक्टरों की ओर से लिखी जाती है। ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि इथाइलीन ग्लाइकॉल केमिकल जहरीला होता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार इथाइलीन ग्लाइकॉल एक इंडस्ट्रियल केमिकल है, जिसका इस्तेमाल एंटी फ्रीज, कूलेंट, ब्रेक फ्लूड और इंजन से जुड़े उत्पादों में किया जाता है। यह दिखने में मीठा और रंगहीन होता है, लेकिन शरीर में पहुंचने पर बहुत खतरनाक साबित होता है।यह किडनी को खतरनाक नुकसान पहुंचा सकता है, नर्वस सिस्टम पर असर डालता है और कई मामलों में मौत का कारण भी बन सकता है। वहीं बच्चों में इसका असर और ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि उनका शरीर और वजन कम होता है।ऐसे में तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन ने राज्य के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे मेडिकल स्टोर, थोक विक्रेताओं, दवा डीलरों और हॉस्पिटल से इस बैच का स्टॉक तुरंत जब्त करें। वहीं इसे लेकर साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में इस सिरप की बिक्री न होने पाए। पेरेंट्स से भी अपील की गई है कि अगर उनके पास अल्मोंट-किड सिरप बैच नंबर AL-24002 मौजूद है, तो उसे बच्चों को बिल्कुल न दें और तुरंत दवा नियंत्रण विभाग को इसकी सूचना दें।

मिलावटी दवा बनाने और सप्लाई करने के मामले में संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की दवाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं DCA ने यह भी कहा है कि जनता की हेल्थ से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि बीते समय में इथाइलीन और डाई एथिलीन ग्लाइकॉल से मिलावटी कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ऐसे हादसों ने देश की दवा निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस केमिकल को लेकर गंभीर चेतावनी जारी कर चुका है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...