Homeटेक्नोलॉजीलैपटॉप की इन सेटिंग्स से हो सकती है आपकी जासूसी, सेफ रहना...

लैपटॉप की इन सेटिंग्स से हो सकती है आपकी जासूसी, सेफ रहना है तो तुरंत कर दें बंद

Published on

अगर आप विंडोज लैपटॉप यूज करते हैं तो कुछ सेटिंग्स को लेकर सावधान रहना चाहिए। यूजर एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज और बेहतर बनाने के नाम पर इन सेटिंग की मदद से आपका डेटा कलेक्ट किया जाता है। अगर आपने इन सेटिंग्स को डिसेबल नहीं किया तो आपका लैपटॉप या पीसी लगातार आपका डेटा कलेक्ट करता रहेगा और इससे आपकी जासूसी भी की जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन-सी सेटिंग्स हैं और इन्हें कैसे डिसेबल किया जा सकता है।
डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग- विंडोज की डायग्नोस्टिक डेटा सेटिंग सिस्टम की परफॉर्मेंस, ऐप बिहेवियर और क्रैशेस, एरर मैसेज और आप कौन-से फीचर्स ज्यादा यूज करते हैं, आदि से जुड़ा डेटा कलेक्ट कर माइक्रोसॉफ्ट को भेजती है।इसकी मदद से माइक्रोसॉफ्ट को बग फिक्स करने, डिवाइस को अपडेट रखने और सिस्टम परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद मिलती है।आप चाहें तो सिस्टम की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी को ओपन करें। यहां डायग्नोस्टिक एंड फीडबैक सेक्शन में जाकर सेंड ऑप्शनल डायग्नोस्टिक डेटा को बंद किया जा सकता है।
एडवरटाइजिंग आईडी- विंडोज हर यूजर की एक यूनिक एडवरटाइजिंग आईडी जनरेट करती है, जिसकी मदद से ऐप्स आपके बिहेवेयर को ट्रैक कर पर्सनलाइज्ड एड दिखाती हैं।अगर आप इंटरेस्ट बेस्ड एड से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस आईडी को डिसेबल कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग ओपन कर प्राइवेंसी एंड सिक्योरिटी पर जाएं। इसके बाद जनरल में जाकर एडवरटाइजिंग आईडी ऑप्शन को ऑफ कर दें।

ऐप परमिशन- जब आप अपने लैपटॉप पर कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो ये माइक्रोफोन, कैलेंडर और कैमरा आदि की एक्सेस मांगती हैं। अधिकतर लोग इस पर ध्यान नहीं देते और बिना देखे ही सब Allow कर देते हैं। इनमें से कुछ परमिशन जरूरी होती हैं, लेकिन कुछ ऐप्स गैरजरूरी परमिशन भी लेती हैं। परमिशन को रिव्यू करने के लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर क्लिक करें और ऐप परमिशन सेक्शन में जाएं।

लोकेशन सर्विस- ज्यादातर लैपटॉप और पीसी को लोकेशन परमिशन देने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अगर आपके सिस्टम में यह सर्विस ऑन है तो आपकी फिजिकल लोकेशन माइक्रोसॉफ्ट के पास जाती रहती है। इसके लिए सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन पर क्लिक करें और यहां अपनी जरूरत के हिसाब से लोकेशन सेटिंग को ऑन या ऑफ कर दें।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...