उमर खालिद को जेल में पहुंचा ममदानी का यह खास लेटर, जानें

0
38

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर क्या लिखाभारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने 1 जनवरी को न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर के रूप में शपथ ली।अब उन्होंने जेल में बंद छात्र नेता उमर खालिद को लेटर लिखा है। न्यूयॉर्क सीटी के नए मेयर जोहरान ममदानी ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद को एक लेटर लिखा है।जनसंख्या के लिहाज से अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर ने इस लेटर में लिखा है कि वे उमर के बारे में सोचते हैं।उमर खालिद फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के सिलसिले में लगभग पांच साल से जेल में बंद हैं।

जोहरान ममदानी ने 1 जनवरी को न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और एशियाई मूल के मेयर के रूप में शपथ ली है और इसके बाद खालिद की पार्टनर बनोज्योत्स्ना लाहिड़ी ने बिना तारीख वाला यह लेटर शेयर किया है।

इस लेटर में लिखा है, “प्रिय उमर, मैं अक्सर कड़वाहट पर आपके शब्दों और इसे खुद पर हावी न होने देने के महत्व के बारे में सोचता हूं।आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई।हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं।

बता दें कि खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उनपर दिल्ली में दंगे भड़काने की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगाया गया था।तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।हाल ही में, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें 27 दिसंबर को उनकी बहन आयशा फातिमा सैयदा की शादी में शामिल होने के लिए अनंतिम जमानत दी थी।उन्होंने 29 दिसंबर को अधिकारियों के सामने वापस सरेंडर कर दिया और जेल चले गए।

फेमस भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के बेटे जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को हराया था।उन्होंने सबसे बड़े अमेरिकी शहर के मेयर के रूप में पदभार संभाला है।नए साल के दिन औपचारिक रूप से उन्होंने मेयर पद की शपथ ली।उन्हें डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद JNU के पूर्व छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी की ओर से उमर खालिद के समर्थन में पत्र लिखे जाने के बाद अब अमेरिका के आठ सांसदों ने भारतीय सरकार से अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार खालिद को निष्पक्ष ट्रायल दिलाने की अपील की है।यह पत्र अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा को भेजा गया है।
अमेरिकी सांसदों ने भारत के राजदूत को लिखा पत्रइस पत्र का नेतृत्व हाउस रूल्स कमेटी के रैंकिंग मेंबर और टॉम लैंटोस ह्यूमन राइट्स कमीशन के सह-अध्यक्ष जिम मैकगवर्न ने किया है. वे मैसाचुसेट्स के दूसरे संसदीय क्षेत्र से डेमोक्रेट सांसद हैं।उनके साथ सात अन्य सांसदों ने भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

दिसंबर में उमर खालिद के माता-पिता से हुई थी मुलाकात ।पत्र में बताया गया है कि जिम मैकगवर्न और अन्य सांसदों ने दिसंबर की शुरुआत में उमर खालिद के माता-पिता से मुलाकात की थी।इसके बाद उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

5 साल से बिना जमानत जेल में हैं उमर खालिदजिम मैकगवर्न ने एक्स पर लिखा, ‘इस महीने की शुरुआत में मैं उमर खालिद के माता-पिता से मिला. उमर खालिद भारत में 5 साल से ज्यादा समय से बिना ट्रायल जेल में बंद हैं. हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मांग कर रहे हैं कि उन्हें जमानत दी जाए और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक निष्पक्ष व समयबद्ध सुनवाई मिले।

दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाए सांसदों ने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को उचित समय के भीतर मुकदमा मिले या फिर उसे रिहा किया जाए।उन्होंने मांग की कि भारत सरकार यह जानकारी दे कि उमर खालिद और अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ चल रही न्यायिक प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कैसे है।

किन सांसदों ने किया पत्र पर हस्ताक्षरइस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जेमी रास्किन, क्रिस वैन होलेन, पीटर वेल्च, प्रमिला जयपाल, राशिदा त्लैब, जान शकाओस्की, लॉयड डॉगेट शामिल हैं।इससे पहले न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने भी उमर खालिद के समर्थन में एक नोट लिखा था, जिसे खालिद की साथी बानो ज्योत्सना ने सोशल मीडिया पर साझा किया. ममदानी ने लिखा, ‘मैं अक्सर आपकी कड़वाहट को लेकर कही गई बातों को याद करता हूं और यह सोचता हूं कि उसे खुद पर हावी नहीं होने देना कितना जरूरी है।आपके माता-पिता से मिलना अच्छा लगा।हम सभी आपको याद कर रहे हैं।

बहन की शादी में शामिल होने के लिए मिली अंतरिम जमानत हाल ही में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद को उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत दी थी।उमर खालिद की बहन आयशा फातिमा सैयद की शादी 27 दिसंबर को हुई थी।उन्हें 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी गई थी।

उमर खालिद पर दिल्ली दंगों की कथित साजिश मामले में यूएपीए के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।उनकी नियमित जमानत याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here