BJP Working President: बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन को बीजेपी ने अपना कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास जैसे अहम विभाग के मंत्री हैं. वह पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं.
BJP Working President: बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन को बीजेपी ने अपना कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. रविवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है.
बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास जैसे अहम विभाग के मंत्री हैं. वह पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी उनका अहम योदगान रहा. टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रचार और प्रबंधन की कोर टीम के वह हिस्सा रहे हैं.
नए अध्यक्ष के चुनाव की होगी जिम्मेदारी
पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन पर पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी. बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल काफी पहले ही पूरा हो गया था. लेकिन देश में कई अहम चुनाव होने के कारण पार्टी ने उन्हें लगातार सेवा विस्तार दिया. लेकिन रविवार शाम को जिस तरह से पार्टी ने नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया उससे यह कंफर्म हो गया कि अब उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलने वाला है.
भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया है, ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.’
