Homeदेशयूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट डालते हैं', राहुल गांधी का...

यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट डालते हैं’, राहुल गांधी का बीजेपी पर करारा प्रहार

Published on

#UP# leader# Haryana #vote#RahulGandhi#scathingattack #BJP

कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे,जिससे वहां अच्छी-खासी भीड़ बनी रही । कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे और बीच बीच में रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर चाय नाश्ता भी करते रहे।

इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अभी जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया। मैंने फिर भाषण का प्लान बदल दिया। गांधी जी सच की बात करते थे, सत्यमेव जयते भी सुना होगा। लेकिन भागवत ने कहा कि इस संसार में सत्य नहीं बल्कि शक्ति और सत्ता जरूरी है। लेकिन हम सच के साथ हैं। हम सच से ही बीजेपी और पीएम को सत्ता से हटाएंगे।

उन्होंने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई में चुनाव आयोग बीजेपी के साथ खड़ा हुआ है। इसीलिए केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को किसी भी तरह की कार्रवाई के दायरे से मुक्त कर दिया है। हम इस कानून को बदलेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है, जबकि चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई लड़ रहा हैं। यहां हरियाणा से लोग आए हैं। इन्हें पता है कि इनका चुनाव चोरी कर लिया गया है। यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीएम के हाथ कांपते हुए देखे गए। सत्ता आज है कल नहीं। देश सच को जानता है मानता है। बीजेपी की बहादुरी भी सत्ता की बदौलत है।

कांग्रेस की यह रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है।इस अवसर परकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की इस प्रदूषित हवा में सभी का बहुत बहुत स्वागत है। आप लोग सुबह कोहरे में भी आए, आपका आभार।वोट क्या है, इसकी ताकत क्या है, इसे समझना बहुत जरूरी। आजादी से पहले जब नेहरू जी लोगों से मिलने जाते थे तो उन्हें एक सूत्र में पिरोते थे। इसी वोट के आधार पर जनता ने अपनी सरकार चुनी। जनता के हित की रक्षा के लिए विभिन्न संस्थाएं बनाईं। आज उन्हीं पर प्रहार हो रहा। कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया। अनेक नेताओं को जेल में डाला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाए गए। संसद में बहस भी अब नहीं होती। माने तो फिर वंदे मातरम पर चर्चा के लिए माने। जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराने की हिम्मत नहीं इनमें। वोट चोरी से जीत रही बीजेपी। बैलेट से कभी नहीं जीत सकती। लेकिन चुनाव आयोग आंख बंद करके बैठा है। संसद में बीजेपी अब आंख नहीं मिला पाती है। इन पर से जनता का भरोसा उठ गया है। इसीलिए इनका आत्मविश्वास भी हिल गया है। बिहार के बाद अब यूपी में वोट काटे जा रहे हैं। देश की जनता चुनाव आयोग के तीनों अधिकारियों को कभी नहीं भूलेगा।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...