Homeदेशडायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

Published on

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर दी है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी ने इसकी शुरुआती 0.25 एमजी साप्ताहिक डोज की कीमत 8,800 रुपये तय की है। यह दवा एक प्री-फिल्ड इंजेक्शन पेन के रूप में आती है, जिसे हफ्ते में एक बार लगाया जाता है। भारत में डायबिटीज और मोटापे के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञ इसे एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। CDSCO ने इस दवा को अक्टूबर में टाइप-2 डायबिटीज वाले वयस्क मरीजों के लिए मंजूरी दी थी, जिसके बाद इसका भारत में लॉन्च लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

एक्सपर्ट बताते हैं कि ओजेम्पिक का असर केवल ब्लड शुगर कंट्रोल तक सीमित नहीं है। यह शरीर में भूख कम करने, शुगर लेवल को संतुलित रखने और लंबे समय में वजन प्रबंधन में मदद कर सकती है।चेलेरम डायबिटीज इंस्टीट्यूट के डॉ. उन्नीकृष्णन ने एनआई से कहा कि यह दवा तभी प्रभावी बनती है जब इसके साथ एक नियमित रूटीन,जैसे एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और समय पर दवा सही तरीके से अपनाए जाए। वे कहते हैं कि इसे किसी त्वरित वजन घटाने वाली दवा के रूप में समझना गलती होगी।यह डायबिटीज मरीजों में हार्ट और किडनी से जुड़ी दिक्कतों को भी कम करने में मदद कर सकती है।

भारत दुनिया में टाइप-2 डायबिटीज मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है।इसके साथ मोटापे के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।यही वजह है कि वजन सही रखने और शुगर कंट्रोल वाली दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। एक अनुमान के अनुसार, अगले कुछ सालों में इस कैटेगरी का वैश्विक बाज़ार लगभग 150 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। अमेरिका में ओजेम्पिक 2017 से मंजूरी दी गई है और वजन घटाने की क्षमता के कारण वहां यह दवा बेहद लॉपुलर हो चुकी है। हालांकि भारत में इसका इस्तेमाल केवल एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञों के प्रिस्क्रिप्शन पर ही किया जा सकेगा। इसे कॉस्मेटिक या सिर्फ वजन घटाने के उद्देश्य से उपयोग की मंजूरी नहीं दी गई है।

कंपनी ने भारत में इसकी तीन स्ट्रेंथ उपलब्ध कराई हैं

0.25 mg- 8,800 रुपये

0.5 mg- 10,170 रुपये

1 mg- 11,175 रुपये

इंडिया के हेड विक्रांत श्रोत्रिया के अनुसार ओजेम्पिक डायबिटीज मरीजों में लगभग 8 किलो तक वजन कम कराने में मदद कर सकती है।उनका कहना है कि यह दवा ब्लड शुगर कंट्रोल से आगे बढ़कर हार्ट और किडनी हेल्थ में भी लाभ पहुंचा सकती है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...