Homeदेश सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये...

 सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण

Published on

किडनी शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है, जो पीएच बैलेंस से लेकर नमक, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स को कंट्रोल करती है। लेकिन गलत लाइफस्टाइल, बीमारियां और जेनेटिक कारण इसकी कार्यक्षमता को धीमा कर सकते हैं। किडनी का कमजोर होना यानी यह खून को उसी तरह फिल्टर नहीं कर पा रही, जैसे उसे करना चाहिए।डायबिटीज और हाई बीपी वाले लोगों में इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई बार किडनी के शुरुआती लक्षण बहुत सूक्ष्म होते हैं, ये दिखते तो मामूली हैं, लेकिन बहुत कुछ बता जाते हैं. चलिए आपको इसके लक्षणों के बारे में बताते हैं।

अगर आप रोज सुबह उठकर चेहरे पर हल्का फुलाव या सूजन देखते हैं, तो इसे सामान्य न समझें। यह किडनी के गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है, खासकर तब, जब पैरों या टखनों में भी सूजन बनी रहे।डॉक्टर बताते हैं कि यह फ्लूइड रिटेंशन की वजह से होता है, यानी किडनी खून से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रही। कई मामलों में प्रोटीन के यूरिन में ज्यादा लीक होने से भी चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है।

सुबह की पहली पेशाब अगर झागदार या बहुत बुलबुलेदार दिखे, तो यह भी किडनी की चेतावनी हो सकती है।ऐसा तब होता है जब यूरिन में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन मौजूद हो, इसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है। यह साफ संकेत है कि किडनी फिल्टरिंग का काम ठीक से नहीं कर पा रही और शायद उसमें डैमेज शुरू हो चुका है।

किडनी कमजोर होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे स्वेट ग्लैंड सिकुड़ जाते हैं, और त्वचा जल्दी सूखने लगती है।डॉक्टरों के मुताबिक, जब खुजली इतनी बढ़ जाए कि मॉइश्चराइजर लगाने पर भी आराम न मिले, तो यह यूरमिक प्रुरिटस का संकेत हो सकता है जो किडनी डैमेज का एक बड़ा लक्षण है।

किडनी जब पर्याप्त रूप से काम नहीं करती, तो खून में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे थकान, सुस्ती और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आने लगती है। ऐसी स्थिति लंबे समय में एनीमिया भी पैदा कर सकती है, जिसकी वजह से दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है और ब्रेन फॉग और बढ़ जाता है।अगर यह लक्षण अन्य किडनी संकेतों के साथ दिखें, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है।

कभी-कभी सुबह की बदबू सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर यह लगातार हो और अमोनिया जैसी गंध महसूस हो, तो यह किडनी की ओर इशारा हो सकता है।किडनी ठीक से काम न करे, तो शरीर में जमा टॉक्सिन्स सांस के ज़रिए बाहर निकलते हैं, इसे यूरमिक ब्रीथ कहा जाता है।

किडनी मुट्ठी के आकार का छोटा-सा अंग है, लेकिन इसके काम बड़े हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले हार्मोन बनाना, रेड ब्लड सेल्स की संख्या संभालना और विटामिन D को एक्टिव करना। लेकिन डायबिटीज, हाई बीपी या लंबे समय की क्रॉनिक बीमारियों की वजह से किडनी डैमेज हो सकती है।किडनी रोग आगे चलकर हड्डियां कमजोर, नसों को नुकसान और पोषण की कमी जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...