Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए...

प्रधानमंत्री मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए 28 करोड़ रुपए, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि विद्यार्थियों , शिक्षकों और अभिभावकों के साथ होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पांच संस्करणों पर अब तक 28 करोड़ रुपए खर्च किए गये हैं।

लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम का छठा संस्करण 27 जनवरी को दिल्ली के टालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ था। परीक्षा पे चर्चा के पहले संस्करण पर वर्ष 2018 में 3.67 करोड़, वर्ष 2019 में दूसरे पर 4.93 करोड़ रुपए, वर्ष 2020 में 5.69 करोड़, वर्ष 2021 में 6 करोड़ रुपए और वर्ष 2022 में 8.61 करोड़ रुपए खर्च किए गये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से चर्चा करते हैं। छात्रों से सवाल करते हैं, जवाब जानते हैं और भी खुद भी पढ़ाई, रिज़ल्ट, करियर और ज़िन्दगी के बारे में बताते हैं। पीएम मोदी छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों से भी संवाद करते हैं। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम भी ख़ासा चर्चा में रहता है। इस कार्यक्रम के अलावा पीएम मोदी मन की बात के जरिये भी लोगों से संवाद करते हैं। मन की बात कार्यक्रम भी खासा चर्चा में रहता है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this