Homeदेशअगर जिंदा कौम है तो फिर,वंदे मातरम को लेकर मौलाना महमूद मदनी...

अगर जिंदा कौम है तो फिर,वंदे मातरम को लेकर मौलाना महमूद मदनी का विवादित बयान

Published on

संसद के शीतकालीन सत्र में जहां एक ओर वंदे मातरम पर एक दिन की विशेष चर्चा होने वाली है तो वहीं दूसरी ओर देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने वंदे मातरम को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है, जिस पर विवाद मचना लाजिमी है।
भोपाल में जमीयत के राष्ट्रीय प्रबन्धक कमेटी के अधिवेशन में वंदे मातरम को लेकर मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुर्दा कौमों के लिए मुश्किल नहीं होती है क्योंकि वह तो सरेंडर कर देती हैं। वह कहेंगे ‘वंदे मातरम’ पढ़ो तो पढ़ना शुरू कर देंगे लेकिन यह पहचान होगी मुर्दा कौम होने की।अगर जिंदा कौम है तो फिर हौसला बुलंद करना पड़ेगा और हालात का मुकाबला करना पड़ेगा।मौलाना महमूद मदनी के इस बयान पर बवाल मच तय माना जा रहा है।

मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लेकर मौलाना महमूद मदनी ने देश की सर्वोच्च अदालत की भी आलोचना की है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का फैसला हो या तीन तलाक का। इस फैसले के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अदालतें सरकार के दबाव में काम कर रहीं हैं।

मदनी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों के हनन की ऐसी मिसालें सामने आई हैं, जिन्होंने अदालतों के किरदार पर सवालिया निशान लगा दिया है।मौजूदा वक्त में वरशिप एक्ट को नजरअंदाज कर ज्ञानवापी और मथुरा के मुकदमा को कोर्ट में सुनने लायक बताया गया है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट तब तक ही सुप्रीम कहलाने का हकदार है जब तक कि वह संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें। अगर वह ऐसा ना करें तो फिर वह सुप्रीम कहलाने का हकदार नहीं है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this