Homeदेशबिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की...

बिहार में होने वाला है बड़ा एक्शन! शाह–सम्राट के 30 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

Published on

बिहार सरकार में गृह मंत्री बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बुधवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे,जहां वह बीजेपी अध्यक्ष की तरफ से रखी गई डिनर पार्टी में भी शामिल हुए।इसके बाद गुरुवार को सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात कई राजनीतिक संकेतों की वजह से बेहद अहम मानी जा रही है। सम्राट चौधरी बिहार के गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, ऐसे में दोनों गृह मंत्रियों की यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बेहद ही इत्मीनान से बातचीत हुई। इस दौरान कई संवेदनशील और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह बिहार को लेकर गंभीर रुख अपना चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सीमांचल में अवैध घुसपैठ का मुद्दा सबसे जोर-शोर से उठाया था।ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी को केंद्र की ओर से स्पष्ट निर्देश और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई होंगी।

यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि लगभग 20 साल बाद बिहार का गृह विभाग जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास से निकलकर बीजेपी को मिला है। इसी बीच बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।बंगाल और बिहार की सीमाएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं और दोनों राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से भी सटी हैं।ऐसे में बिहार के गृह मंत्री और देश के गृह मंत्री की मुलाकात के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि गृहमंत्री से मुलाकात के बाद बिहार में और भी बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और दिल्ली में सरकार बनने के बाद सरकार ने शुरुआती दिनों में तेजी से कार्रवाई शुरू की थी।अब अमित शाह और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात संकेत दे रही है कि बिहार में भी बड़े एक्शन का दौर शुरू होने वाला है।अब देखने वाली बात यह होगी कि शुरुआत ताबड़तोड़ एनकाउंटर से होती है या सीमांचल में बसे घुसपैठियों पर पहली चोट की जाएगी।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...